गिरिडीह । झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का नक्सलियों काे मुख्यधारा में लाने के प्रति सकारात्मकता का असर अब दिखने लगा है। अधिकारियाें के प्रयासाें से गिरिडीह जिले के इनामी नक्सलियों में शामिल दस लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने रविवार की देर रात एनआईए के समीप सरेंडर कर दिया। जिले के एसपी एव वरीय पुलिस अधिकारियाें की मौजूदगी में हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो को आत्मसमर्पण कराने में उसके पुत्र बैजनाथ महतो की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में ही रविवार को रांची के एनआईए की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस…
Author: Santal Express
रांची । डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर महिला सुरक्षा, एटीएम संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया गया है। इस क्रम में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में क्यूआर कोड को सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जा रहा है। क्यूआर कोड को जिले के सभी ऑटो, ई-रिक्शा और नगर निगम की सभी बसों पर चिपकाया जा रहा है, जिसे महिलाएं आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साइबर अपराध की सूचना और शिकायत के लिए क्यूआर कोड बनाया…
कोलकाता । आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सोमवार सुबह एक बार फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर हुए। यह चौथा मौका है जब सीबीआई ने उन्हें तलब किया है। महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में संदीप घोष से लगातार पूछताछ की जा रही है। सोमवार को भी उन्हें कुछ दस्तावेजों के साथ सीबीआई कार्यालय में प्रवेश करते हुए देखा गया, हालांकि उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें बार-बार क्यों बुलाया जा रहा है। घटना की पृष्ठभूमि में, संदीप घोष पर इस मामले…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप और मर्डर मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच 20 अगस्त को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये केस आज ही रजिस्टर किया है। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को पीजी ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। 10 अगस्त को इस मामले में एक सिविल वालंटियर को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में उबाल आ गया। देशभर में डॉक्टरों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इसके बाद 13 अगस्त को कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस…
रांची । राज्य पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार काे भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा पैसे के दम पर पार्टी तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही चुनाव की घंटी बजनेवाली है और चुनाव की घंटी हमारे विरोधी भाजपा के पास है। भाजपा पार्टी तोड़ने का काम करती है। पैसे के दम पर पार्टी तोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं है। ये भाजपा की…
रांची । राज्य में सियासी अटकलाें केे बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार काे सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया हैं। उन्होंने कहा है कि आज समाचार देखने के बाद आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया? चंपाई ने कहा कि पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में, मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं?दो दिन तक चुपचाप…
कोडरमा । जिले में जारी विकास की पोल खुल गई, जब कोडरमा प्रखंड के मेघातरी के कुशहना गांव में बना चेकडैम हल्की बारिश भी नहीं झेल पाया। नतीजा चेकडैम के बह जाने से कई गांव का सम्पर्क टूट गया। वहां बाढ़ का नजारा देखने को मिला। डैम के टूटने से सरकारी विद्यालय व कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं कई मवेशी पानी में बह गए। प्राथमिक विद्यालय कुशहना में भी भारी नुकसान पहुंचा जहां विद्यालय में रखे मध्यान भोजन बनाने वाले अनाज, बच्चों के खेलकुद का समाज व कई जरूरी दस्तावेज बर्बाद हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि…
देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के सेठ सूरज मल रोड स्थित होटल महाराजा के एक कमरे में एक युवक का शव शनिवार कि देर रात को फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। मृतक का नाम 22 वर्षीय विवेक शर्मा है जो धनबाद जिले के झरिया का रहने वाला है। वह पिछले चार-पांच माह से देवघर में रहकर फर्नीचर का व्यवसाय करता था। किस परिस्थिति में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कि इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। इधर पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राहुल शर्मा ने कहा है कि विगत 6 माह से उसका…
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ कर राज्य की बहनों की दी बड़ी सौगात पाकुड़ । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन विशेष कर राज्य की बहन-बेटियों के लिए शुभ और ऐतिहासिक दिन है। राज्य की आधी आबादी को उनकी सरकार इस रक्षाबंधन त्यौहार के पावन अवसर पर “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की सौगात दे रही है। इस योजना के तहत अब 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र तक की पात्र महिलाओं को राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक माह के 15 तारीख तक एक हजार रुपये सम्मान राशि…
नई दिल्ली । खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखे वालों के लिए एक बेहद खास मौका आने वाला है। इस साल हमें चार सुपरमून दिखाई देने वाले है। उसमें से पहला हमें रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर दिखाई देगा। 19 अगस्त को दिखाई देने वाला यह चंद्रमा ब्लू मून भी होगा। सवाल उठता है कि आखिर ये चंद्रमा खास क्यों होगा और क्या नाम की ही तरह यह हमें नीला दिखाई देगा? पहले समझें कि सुपरमून क्या होता है? चंद्रमा धरती का चक्कर लगाने के साथ ही धरती के नजदीक और दूर भी होता रहता है। सुपरमून तब होता है…

