रांची । प्रतिबिंब एप के जरिये साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में सम्मानित किया। डीजीपी अनुराग गुप्ता और डाटा साइंटिस्ट गुंजन कुमार के प्रयास से ही झारखंड सीआईडी के द्वारा प्रतिबिंब एप तैयार किया गया। इसकी वजह से साइबर अपराधियों पर नकेल कसने में काफी मदद मिल रही है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री ने झारखंड पुलिस को समन्वय प्लेटफार्म (प्रतिबिंब एप )के विकसित करने के लिए किए गए योगदान पर सम्मानित किया। प्रतिबिंब एप के जरिये…
Author: Santal Express
दुमका । शहर के गांधी मैदान में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां मैदान का जर्जर गेट गिरने से 12 वर्षीय आशीष रजक की दबने से मौत हो गई। आशीष और उसके दो अन्य साथी गेट के समीप खेल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। घटना के दौरान आशीष गेट पर झूल रहा था, जिसके बाद गेट गिर पड़ा और उसकी गेट से दबकर मौत हो गई। आशीष गरीब परिवार से था और अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने गांधी मैदान की सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों…
नई दिल्ली । बीते एक हफ्ते में तीन ट्रेन हादसे हुए हैं। गनीमत रही कि इनसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। ये हादसे क्यों हो रहे हैं इसके पीछे की साजिश का भी खुलासा हुआ है। रेलवे के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन बार ट्रेन को पटरियों से उतारने की कोशिश की गई। वहीं दो बार पथराव की घटना भी सामने आ चुकी है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि रेल सेवा के खिलाफ क्या कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद रेलवे…
नई दिल्ली । डेंगू एक गंभीर समस्या हो सकती है और अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। क्या आपने कभी सुना है कि डेंगू के दौरान फेफड़ों में पानी भर सकता है? हम जानेंगे कि डेंगू के कारण फेफड़ों में पानी भरने की स्थिति कैसी होती है, इसके लक्षण क्या होते हैं, और इसका सही उपचार कैसे किया जा सकता है। इस जानकारी से आपको न केवल डेंगू की जटिलताओं को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि आप इस बीमारी से बचने के उपाय भी जान सकेंगे। आपको बता दे…
नई दिल्ली । जब भी बात सबसे लंबे प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन की होती है, तब ये खिताब भारत के पास आता है। कर्नाटक का हुबली रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म की लंबाई 1507 मीटर है। लेकिन जब बात दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की होती है, तब अमेरिका के ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल का नाम आता है। अमेरिका का ग्रंड सेंट्रल दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, जहां एक साथ 44 ट्रेनें खड़ी होती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल इतना बड़ा है कि इस टर्मिनल को बनने…
थलपति विजय तमिल सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता हैं। विजय अब एक्टिंग छोड़कर हमेशा के लिए राजनीति में आ जाएंगे। इसकी घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं। विजय उतनी ही फिल्में करने जा रहे हैं, जितनी उन्होंने इस घोषणा से पहले साइन की थीं। इसके बाद उन्होंने कहा है कि वह हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़कर राजनीति में सेटल होने जा रहे हैं। हाल ही में थलापति की फिल्म गोट दर्शकों के सामने आई है। साउथ सिनेमा के एक्शन हीरो कहे जाने वाले एक्टर थलापति विजय की फिल्म गोट 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म को…
रांची । रांची पुलिस पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड के आरोपितों धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू करेगी। इस मामले के जांच अधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में दोनों आरोपितों के खिलाफ इश्तहार जारी करने का आग्रह किया है। इससे पहले कोर्ट दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने धुर्वा में वेद प्रकाश को गोली मार दी गयी थी। लंबे इलाज के बाद दिल्ली में वेद प्रकाश की तीन अगस्त को मृत्यु हो गयी थी। इस केस के एक आरोपित…
कानपुर । बिल्हौर के पास कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक पर रखे गए एलपीजी सिलेंडर, माचिस और पेट्रोल से भरी बोतलों ने रेलवे के साथ-साथ यात्रियों की भी चिंता बढ़ा दी है। इस मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं। कई ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जो चिंताजनक हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि ट्रैक उड़ाने और ट्रेन में आग लगाने का षड्यंत्र रचा गया था। पुलिस सूत्र आंतकी षड्यंत्र की संभावना से इन्कार नहीं कर रहे। आरपीएफ भी इसी दिशा में जांच कर रही है। घटना के समय पास में ही स्थित मजार में कुछ लोग मौजूद…
मुंबई । टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन के लिए अपनी गाड़ियों पर दो लाख रुपए तक की छूट देने की घोषणा की है। कंपनी ने फेस्टिवल ऑफ कार्स नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री को बढ़ाना है। यह छूट 31 अक्टूबर दिवाली तक उपलब्ध रहेगी। टाटा मोटर्स ने ऑफर्स की इस लिस्ट में टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, नेक्सन, हैरियर और सफारी को शामिल किया है। हालांकि कंपनी ने अपनी 2 सबसे ज्यादा बिक रही कारों- टाटा पंच और हालिया लॉन्च कर्व पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है। टियागो पर 65,000 रुपए, अल्ट्रोज़…
अजमेर । ट्रेनों को पलटने उनमें धमाके करने जैसे घातक मंसूबे लगातार सामने आ रहे हैं। इस तरह के प्रयास बीते एक हफ्ते में कई बार हुआ है। लेकिन सूझबूझ के चलते इन्हे विफल कर दिया गया। हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद राजस्थान में भी ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम हुई है। राजस्थान के अजमेर में मालगाड़ी से टक्कर के बाद रेलवे पटरी पर भारी-भरकम दो सीमेंट ब्लॉक बरामद किए गए हैं। रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर तक की दूरी में दोनों सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी…



