Author: Santal Express

रांची । इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह भी कहा जा रहा है कि इस बिल के जरिए मुसलमानों से मस्जिद, मदरसा और क्रबिस्तानों को छीन लिया जाएगा। जेपीसी सदस्य और भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने इस दावे को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह बिल को 100 बार पढ़ चुके हैं और इसमें ऐसा कुछ नहीं है। वायरल वीडियो में एक मुस्लिम शख्स कंधे पर साउंडबॉक्स रखे हुए है तो दूसरा माइक से वक्फ बोर्ड बिल को लेकर कई तरह के दावे कर रहा है। एक…

Read More

बहराइच । जिले के करीब 50 गांवों में आतंक का पर्याय बने आदमखोर भेड़ियों के झुंड में शामिल पांचवें भेड़िये को मंगलवार तड़के वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। अब इस झुंड का एक ही भेड़िया पकड़ से बाहर है। बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आदमखोर भेड़ियों के झुंड में शामिल एक भेड़िए को आज तड़के करीब 4 बजे घाघरा नदी के पास हरबंसपुर गांव के नजदीक पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि यह पिछले करीब डेढ़ महीने से महसी तहसील के 50 गांव में आतंक का पर्याय बने छह भेड़ियों के झुंड का…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को अब 20 किलोमीटर के दायरे में आवाजाही के लिए कोई टोल शुल्क नहीं देना हाेगा। अगर यात्रा की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है, तभी यात्रा के दाैरान तय की गई दूरी के लिए शुल्क लिया जाएगा। इसे लेकर सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने साेमवार को अधिसूचना जारी की। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 में हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य टोल संग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी…

Read More

पटना/खगड़िया । मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ है। खगड़िया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी के दंडाधिकारी हिम शिखा मिश्रा ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया है।इसको लेकर न्यायिक दंडाधिकारी ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। वर्ष 2018 में अक्षरा सिंह समेत चार पर खगड़िया कोर्ट में एक टेंट हाउस के मालिक शुभम कुमार ने परिवाद दायर किया था। जिसमे आरोप लगाया गया था कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के नहीं पहुंचने के कारण कार्यक्रम स्थल पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संविधान के अनुच्छेद 167 (सी) के तहत राज्य कैबिनेट के सभी फैसलों की जानकारी राजभवन को भेजने का अनुरोध किया है। यह अनुरोध हाल ही में कोलकाता के राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजभवन की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार अनुच्छेद 167 के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वे राज्य के मामलों के प्रशासन और विधायिका के प्रस्तावों…

Read More

नाला(जामताड़ा) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को टेसजुड़िया तथा कुलडंगाल पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शिरकत किए । मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर की गई । इस दौरान उनके कर कमलों द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । राज्य सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुंडहित प्रखंड के गड़जोड़ी पंचायत में आयोजन किया गया।  इसका उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले रजा, अंचलाधिकारी अमित किस्कू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, शरम मंडल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार का मतलब है कि सरकार आपके दरवाजा पर गठरी बांधकर योजना लाया है आप…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । सोमवार को कुंडहित बीआरसी भवन मे विभिन्न विद्यालय का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल ऑडिट के पंकज कुमार झा, जुरी टीम में प्रमुख्य रामकिशोर मुर्मू,, बीईईओ मिल घोष, सहित पांच सदस्यों टीम उपस्थित थे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय वाधाशोला, बारमेशिया, बागडेहरी, युएमएस आमलादही, आमडुबी सहित दस विद्यालय का प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट के तहत जनसुनवाई किया गया। जनसुनवाई के दौरान विद्यालय में थाली-ग्लास, विद्यालय में सवस्वती वाहिनी की नियमित वैठक नही होना, किचन सेड नही होना, बच्चों के हिसाब से वर्ग कमरा नही होना, बच्चों का बैठने का व्यवस्था नही होना, विद्यालय…

Read More

जामताड़ा : सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन…

Read More

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक एवं महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा के द्वारा मुख्यालय स्थित सी० एम० उत्कृष्ठ बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं से मिलकर उन्हें डायल 112, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, डायन हत्या सहित कई प्रकार के अधिनियमो की जानकारी देते हुए छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उनके द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को नगर भवन, गोड्डा में आयोजित होने वाली जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी…

Read More