कुंडहित (जामताड़ा) । राज्य सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुंडहित प्रखंड के गड़जोड़ी पंचायत में आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले रजा, अंचलाधिकारी अमित किस्कू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, शरम मंडल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार का मतलब है कि सरकार आपके दरवाजा पर गठरी बांधकर योजना लाया है आप अपनी जरूरत के हिसाब से योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार ने झारखंड के वैसे महिला जिसका उम्र 21 वर्ष से 49 वर्ष तक है वैसे महिलाओं को हर महीना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 1000 रुपया और सालाना 12000 रुपया देने का काम किया हैं। सरकार ने आगे भी कहा कि यह 1000 रुपया से हर साल 250 रुपया का बढ़ोतरी करेंगे। हमारे सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आर्थिक स्थिति सुधार और मजबूत करने के लिए सरकार ने बहुत सारे योजना का लॉन्च किया है आप सभी लोग अधिक से अधिक योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने झारखंड में बेटी जन्म से लेकर 21 साल तक उसकी पढ़ाई के साथ-साथ शादी तक का जिम्मा लिए हैं। पहले लोग बेटी को घर के बोझ समझते थे लेकिन वर्तमान सरकार ने आज झारखंड में बेटी को सम्मान के रूप में देखने को मिल रहा है मुख्यमंत्री ने महिलाओं के चौखट से बाहर लाने के लिए सखी मंडल का निर्माण कर स्वरोजगार से जुड़ने का काम किया है। श्री महतो ने अपनी संबोधन के दौरान झारखंड सरकार द्वारा संचालित एक-एक योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी । कहां की आज से 4 साल पहले जब सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम शुरुआत किया गया था उसे समय लोगों को भीड़ था । लेकिन आज के समय में वह भीड़ धीरे-धीरे घटना गया।मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी वितरण योजना से आच्छादित किया गया। मौके पर बीडीओ जमाले रजा, बीससुत्ती अध्यक्ष जयश्रर मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह आदि नेवी अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याण योजना के बारे में तथा उससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर प्रखंड तथा अंचल के तमाम कर्मियों एंव बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


