प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ रेप मर्डर के विरोध में सरैयाहाट में धरना। सरैयाहाट । कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या के विरोध में राष्ट्र व्यापी कार्य बहिष्कार के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में चिकित्स्कों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इस दौरान चिकित्स्कों और स्वास्थ्य कर्मियों ने पुरे देश में के मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। जिससे देश में हेल्थ वर्कर निर्भय होकर अपनी सेवाएं दे सके। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभारानी प्रसाद ने कहा की आज हर क्षेत्र में महिला…
Author: Santal Express
बच्चों की अधिकार आधारित रेपोर्टिंग पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित परवाह के माध्यम से मानव तस्करी रोकथाम के लिए 20 गांव को चिन्हित कर हो रहा है दामिन पहल: दिलीप कुमार दुबे दुमका ब्यूरो दुमका। प्रवाह संस्था ने जिले के पत्रकारगण के साथ शनिवार को बच्चों की अधिकार आधारित रेपोर्टिंग पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन दुमका के लोमाई हवेली में किया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के अन्य हितधारकों सहित मीडिया की भागीदारी और सक्रियता से बाल यौन शोषण और मानव तस्करी के जोखिमों को कम करके बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर पहल करना है। कार्यक्रम में…
आश्रित को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द…
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर विदेश दौरे पर सिंगापुर जाएंगे। वे गुरुवार सुबह अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में उनका रूटीन हेल्थ चेकअप होगा। इसके बाद वहां से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। सिंगापुर में उनका रूटीन चेकअप किया जाएगा। बता दें कि दिसंबर 2022 में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्या अपने पति एवं बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दान की थी। इसके बाद इस साल हुए लोकसभा…
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को देशभर के सभी छोटे बड़े अस्पतालों में बंदी का ऐलान किया है। डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर गए है। इसकी जानकारी आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरवी अशोकन ने दी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में देश भर के डॉक्टर आक्रोशित हैं। क्या है हड़ताली डॉक्टरों की पांच मांग आईएमए ने रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में बदलाव…
बिहार सरकार का मकसद पुराने नक्शे और खतियान को अपडेट करना पटना । बिहार में नीतीश सरकार 20 अगस्त से भूमि सर्वेक्षण शुरू कर रही है। यह सर्वेक्षण राज्य के 45 हजार से ज्यादा गांवों में किया जाएगा। इस सर्वेक्षण में जमीन पर बने मकानों और दूसरी चीजों की भी जानकारी देनी होगी। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि सरकार ने 177 तरह की चीजों की सूची तैयार की है, जिससे जमीन की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी। इस सर्वेक्षण से पता चलेगा कि जमीन सरकारी है या निजी,…
नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित करने के मद्देनजर, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सतर्क हो गया है। शनिवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंकीपॉक्स की स्थिति और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। फिलहाल भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी हवाई अड्डों, बंदरगाहों और ग्राउंड क्रॉसिंग पर स्वास्थ्य इकाइयों पर अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। इन स्थानों को अधिक संवेदनशील बनाने…
कोलकाता हत्याकांड के विरोध में आईएमए ने की घोषणा नई दिल्ली । कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या कांड के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक बंद की घोषणा की है। आईएमए ने कहा- कि 24 घंटे के दौरान सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कामकाज बंद रहेंगे। बता दें 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई थी।…
रांची । पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में जाने की चर्चाएं रांची से लेकर दिल्ली तक हो रहीं हैं। इसमें सच्चाई कितनी है कोई नहीं जानता,पर लोग ये भी मानकर चल रहे हैं कि इस तरह की अटकलें प्रेशर पॉलिटिक्स का एक हिस्सा हो सकती है। अटकलें हैं कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका देने जा रहे हैं। चंपाई के कुछ अन्य विधायकों के साथ भाजपा में जाने की चर्चा है। सियासी गलियारे में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम के दिल्ली में होने की खबरें उड़ीं, लेकिन चंपाई तब जमशेदपुर…
पटना । बिहार में बाढ और बारिश के चलते चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर बारिश के बाद उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने बाढ़ और मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है। आयोग ने कहा कि मौजूदा बाढ़ के सीजन और मौसम की स्थिति के कारण बिहार में चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कराना मुश्किल है लेकिन ये सीटें खाली होने के कारण निर्धारित…

