गोड्डा : चैम्बर ऑफ कॉमर्स गोड्डा के चुनाव अधिकारी परमानंद गुप्ता ने सोमवार को कुल 230 सदस्यो की सूची जारी करते हुए बताया की केवल इतने ही सदस्यों को मत देने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि आज से चुनाव संपन्न होने तक बने नये सदस्यों को अब मत देने का अधिकार नहीं होगा। सह चुनाव पदाधिकारी सोनु सरफराज ने बताया की नामांकन पत्र 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक सुबह 11 बजे से 5 बजे तक धर्मेन्द्र गुप्ता की दुकान से 500 रुपए शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है। 14 सितम्बर को दिन के 10 बजे से 5 बजे तक नामांकन फॉर्म चुनाव पदाधिकारी के पास जमा कर देना है उसके बाद किसी भी सदस्यों का फॉर्म जमा नहीं लिया जायेगा। फॉर्म का निरीक्षण चुनाव पदाधिकारिओं के द्वारा 15 सितंबर को किया जायेगा और नाम वापसी 16 सितंबर को शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
वहीं 22 सितंबर दिन रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सदस्यगण अपना वोट दे सकेंगे और मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद मतो की गिनती कर के चुनाव के परिणाम की घोषणा की जाएगी। पुनः मतगणना करवाने का दावा भी रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद उसी दिन चुनाव मे खड़े प्रत्याशी केवल स्वयं के लिए चुनाव पदाधिकारी को शुल्क जमा करके कर सकेंगे। चुनाव के सह पदाधिकारी धर्मेन्द्र गुप्ता ने सभी सदस्यों से मत देने की अपील करते हुए कहा की चुनाव मे किसी भी प्रकार की हुई शिकायत अथवा आपत्ति की स्थिति मे चुनाव पदाधिकारी का निर्णय सर्वमान्य होगा और इसे मानने के लिए सभी सदस्य बाध्य होंगे।





