महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / अनुमंडल मुख्यालय स्थित ऊर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 11 सितंबर को आगमन होने जा रहा हैं।मुख्यमंत्री के महागामा में कार्यक्रम को लेकर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह व अधिकारियों ने दिया।मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह रेस में आ गई है। वहीं सोमवार को जिला उपयुक्त जिशान कमर व पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी तैयारी को लेकर निरीक्षण किए। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को कई दिशा में देते हुए कहा कि साफ सफाई, हेलीपैड निर्माण, अलग अलग रूट से आने वाले वाहनों की पार्किंग, सुगम यातायात और आगंतुको के बैठने की व्यवस्था पर बिंदुवारचर्चा की गई और जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था के बेहतर संधारण, पेयजलापूर्ति, चलंत शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल तथा एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैटिकेडिंग, आवश्यक साइन के शासनकाल व्यवस्था का लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।





