रांची । कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी छोटे और बड़े अस्पतालों 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर है। इसी क्रम में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सीनियर से लेकर जूनियर सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। ओपीडी से लेकर इंडोर तक व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इंडोर में मरीज परेशान हैं जबकि ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। क्योंकि, ओपीडी में भी डॉक्टर नहीं हैं। दूसरी ओर…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां उन्हें 50 किग्रा फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही भारतीय पहलवान रोने लगीं। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, जो पेरिस में भारतीय दल के प्रमुख डी मिशन थे, ने पेरिस हवाई अड्डे पर फोगट के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें चैंपियन कहा। ये दोनों दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट में थे। नारंग…
नई दिल्ली । इस महीने के अंत में लीमा में आयोजित होने वाली आगामी अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 के लिए प्रवेश सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 134 टीमों के 1700 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। भारत में विभिन्न खेलों में 42 एथलीट भाग लेंगे। यह आयोजन 27-31 अगस्त के बीच एस्टाडियो एटलेटिको डे ला विडेना में होगा। कोलंबिया में 2022 के संस्करण में, भारत तीन पदक (2 रजत और 1 कांस्य) के साथ संयुक्त 25वें स्थान पर रहा था। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों की सूची- पुरुष वर्ग: हिमांशु, सचिन – 10,000 मीटर रेस वॉक; कार्तिक…
नई दिल्ली । कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप व बलात्कार की घटना के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के अस्पतालों में 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। सरकारी व निजी अस्पतालों में इस दौरान ओपीडी व मरीजों के ऑपरेशन नहीं होंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। आईएमए की हड़ताल को चिकित्सकों से जुड़े दूसरे संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा है कि कोलकाता की घटना और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6…
गिरिडीह । गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में टीएमटी सरिया लोडेड ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक काे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया । बताया जाता है कि शुकवार देर मो सरफराज और गणेश बाइक से रेलव स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पदम चौक के पास तेज गति से आ रही सरिया लोडेड ट्रक ने दोनों बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया । घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल लाया गया, जहा चिकिसकों ने मो. सरफराज ( 23 ) को…
प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि हिंदू पिता को बेटी का खर्च तब तक उठाना पड़ेगा, जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि बेटी के बालिग होने के आधार पर पिता उसके भरण पोषण का खर्च बंद नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि देश के कानून से पहले धर्म शास्त्रों में दिए गए नियमों में एक हिंदू पुरुष को हमेशा अपने बच्चों का भरण पोषण करने के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार माना गया है। अदालत ने…
●कुलसचिव डॉ.एस.एन अधिकारी ने लिया एक माह का चिकित्सा अवकाश ●सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार को कुलसचिव पद का सिर्फ रूटीन कार्य देखेंगे,वित्तीय अधिकार नहीं संताल परगना प्रभारी दुमका । सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका के कुलसचिव डॉ.एसएन अधिकारी अस्वस्थ हो गए हैं।बीमारी के कारण कुलसचिव डॉ.अधिकारी एक माह के चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं। कुलसचिव के लम्बी छुट्टी पर चले जाने के कारण विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए तत्काल विश्वविद्यालय के सीसीडीसी(समायोजक,कॉलेज विकास परिषद) डॉ.अब्दुस सत्तार कुलसचिव पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। सीसीडीसी डॉ.सत्तार ने बताया कि उन्हें सिर्फ रूटीन कार्यों को देखने का निर्देश…
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ कल से रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर…
रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता होंगे रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है और राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शुक्रवार को पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष अब केशव महतो कमलेश होंगे और रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता होंगे। केशव महतो कमलेश सिलाई के पूर्व विधायक रहे हैं। मौजूदा झारखंड की राजनीति को समझते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कुर्मी वोटों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- सखी सहेली के बैनर तले सखी सहेली की संयोजक रीता चौरसिया के आवास पर सावन महोत्सव मनाया गया. जिसमें सखी सहेली की सभी बहने आपस में बहनों को सावन महोत्सव का बधाई दी और एक दूसरे को सुहाग का सामान वितरण की और सभी सावन का गीत गाई झूमि कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीता चौरसिया, विजया सिंह, नीतू देवी, प्रज्ञा झा, सुलोचना देवी, अनिता दास, प्रेमलता बरनवाल, वीणा मंडल, लक्ष्मी देवी, सरिता बरनवाल, संध्या कुमारी ,अलका सोनी, कुसुम सिंह, रूबी मिश्रा, मौसमी मुखर्जी, शीला झा, गौरी कौर ,सम्पा घोष, रिंकी, नीलू कुमारी, शोभा देवी, प्रीति प्रियंका,…

