देवघर संताल एक्सप्रेस:-रामा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग के द्वारा भारतेंदु हरिश्चंद्र के जयंती के अवसर पर भारतेंदु हरिश्चंद्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर सुचिता कुमारी ने की। हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका आशा कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए भारतेंदु जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने भी भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के जीवन वृत्त एवं साहित्य के बारे में अपना आलेख प्रस्तुत किया। साथ ही भारतेंदु जी पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें यूजी सेमेस्टर 3 की छात्रा साक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान, मीनू कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं डोली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर मुख्य रूप से डॉ. रेखा कुमारी, ममता कुजूर डॉ.करुणा पंजियार, निमिषा होड़ो, डॉ सीमा कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में छात्राएं भी मौजूद थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


