पेड़ों की पूजा करते हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाते हैं
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर जिले के केंनमन काठी गाँव में सोमवार को करमा पर्व को लेकर नदी से जोवा, डाली,एवम ,पूजा कर के करमा पर्व का शुरू किया।भाद्र माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रविवार को करमा पर्व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से शुरू किया गया. यह पर्व मुख्य उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करना है, इस दौरान लोग पेड़ों की पूजा करते हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाते हैं. इतना ही नहीं यह पर्व भाई- बहन का पर्व है. बहनें करम पौधे की पूजा कर अपने भाईयों के लिए सुख, समृद्धि और धन की कामना करती हैं. इसकी शुरुआत महिलाओं व बहनों ने अपने भाइयों के पों के लिए शुरू किया, इस दौरान महिलाओं व बहनों में एक डाली में बालू लेकर धान, गेंहू व अन्य जौ को डाली में लगाये. इसके बाद उसे फूलों से सजाया गया तथा उनकी पूजा कर आंगन में रख कर लोक गीत गयी. इसके बाद महिलायें व बहनें लगातार छह दिनों तक जावा डाली को आंगन में रख कर गीत गायेंगे. वहीं एकादशी तिथि के दिन कुरूम की डाली को आंगन में गाड़ कर धूमधाम से पर्व मनायेंगे, वहीं अगले दिन यानी सूर्योदय के बाद करमा पूजा का पारण करेंगे. मौके पर लाडली कुमारी, करीना कुमारी, शिवानी, नेहा कुमारी, माही, निशा, पूजा,कृति रानी आदि थे.


