प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर चुनावी रिफॉर्म के अपने आग्रह को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव के लिए सभी दलों को आगे आना चाहिए। हर बार कोई योजना लाई जाती है तो उसे किसी चुनाव से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में हर विषय का राजनीतिकरण होता है। इन चुनावों से देश का बहुत सा संसाधन नष्ट होता है। वे 15 अगस्त गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे थे ।…
Author: Santal Express
रांची । असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। सरमा ने कहा कि ठगबंधन सरकार की अब कोई विश्वसनीयता नहीं बची। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है तो बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी है। भाजपा झारखंड को लुटते, बर्बाद होते नहीं देख सकती। हिमंत विश्व सरमा राजधानी रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार काे भाजपा झारखंड के सभी 515 मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है। नाै लोकसभा…
दुमका । पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के दोषी इमानुएल मरांडी को प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) रमेश चंद्रा की अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दोषी को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने नौ गवाह के बयान पर आधार पर आरोपित को दोषी करार किया। सरकार की ओर से लोक अभियोजक चंपा कुमारी और बचाव पक्ष की ओर से सुनील कुमार झा ने बहस की। लोक अभियोजक ने बताया कि…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट काे राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि झारखंड में लैंड सर्वे का काम दो जिलों लातेहार एवं लोहरदगा में पूरा हो चुका है। इसे संबंधित दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में जमा किया जा चुका है। शेष जिलों के लैंड सर्वे के काम के लिए प्रक्रिया जारी है। कोर्ट ने मौखिक रूप से राज्य सरकार को लैंड सर्वे का काम अन्य जिलों में भी जल्द पूरी करने को कहा। हाई कोर्ट ने झारखंड में लैंड सर्वे का काम वर्षों से लंबित रहने को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई की। महाधिवक्ता राजीव रंजन…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में पाकुड़ शहर के वार्ड एक से छह के बीच के लोगों को पानी नहीं मिलने को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पाकुड़ के लोगों के लिए हर हाल में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए, अन्यथा पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव को कोर्ट में बुलाया जा सकता है। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने कोर्ट को बताया कि पाकुड़ के विभिन्न वार्डों में पानी के लिए डीप बोरिंग…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुकवार को देर शाम पुलिस विभाग में तैनात सिपाही ने मायके पहुंच कर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सिपाही ने भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। वारदात की जानकारी पर पहुंची कृष्ण नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सर्वेश रावत पुलिस विभाग में 2011 बैच के सिपाही था। इन दिनों सिपाही की तैनाती कानपुर कमिश्नरेट में है। सिपाही की पत्नी मीरा रावत डाक विभाग में क्लर्क के पद पर…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले राज्य निवासी सैनिकों व अग्निवीरों की पत्नी और उनके आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान देने और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को शुक्रवार काे स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर कैबिनेट बैठक में अनुमोदित कराया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य के बलिदानियों की पत्नी या आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान के रुप में 10 लाख रुपये देने के साथ ही सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। सरकार ने इस योजना में अग्निपथ योजना के तहत सेनाओं में भर्ती…
नई दिल्ली । डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सख्त हो गया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक सख्त निर्देश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में कर्मचारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई भी हिंसा होने पर छह घंटे के भीतर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्रमुख की होगी। शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हिंसा की घटनाएं…
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को समाचार पत्रों में कोचिंग सेंटरों के विज्ञापनों की अतिशयता की ओर इशारा करते हुए युवाओं से कहा कि सिविल सेवा की आकर्षक नौकरियों के चक्रव्यूह से बाहर निकलने का समय आ गया है। उपराष्ट्रपति ने आज दिल्ली के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) में बौद्धिक संपदा कानून और प्रबंधन में संयुक्त परास्नातक/एलएलएम डिग्री के पहले बैच को संबोधित करते हुए कहा कि अखबारों में कोचिंग सेंटरों के विज्ञापनों में आमतौर पर कुछ गिने चुने सफल चेहरे का इस्तेमाल कई संगठनों द्वारा किया जाता है। धनखड़ ने इस बात पर अफसोस जताया कि…
नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने शुक्रवार को दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों की मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की उपस्थिति में शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दोनों राज्यों के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले माह विधानसभा का चुनाव कराना…

