हिरणपुर (पाकुड़ )। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग युवती से शारिरिक संबंध बनाना ओर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग युवती के पिता ने करणडांगा मोहनपुर के वसीम अंसारी के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री के साथ किये वारदात को लेकर बीते 12 जुलाई को केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक संबंध बनाया और फिर जब शादी करने का दवाब बनाया गया तो उसने युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी कि आरोपी को पाकुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।





