गोपीकांदर । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने मंगलवार को गोपीकांदर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने ईएमएफ (न्यूनतम मुलभूत सुविधा) के तहत मध्य विद्यालय छतरचुआं मतदान संख्या 254, मध्य विद्यालय दुर्गापुर मतदान सं 246 एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुश्चीरा मतदान सं 249 का निरीक्षण किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यूनतम मुलभूत सुविधा पेजयल, बिजली, रैम, शौचालय और फर्नीचर सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं निरीक्षण किया। साथ ही पदाधिकारियों को बिजली , फर्नीचर खराब चापाकलो को दुरूस्त करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ तिवारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी आनन्द कुमार सिंह, जई विमल कुमार यादव, प्रखंड निर्वाचक कंप्यूटर आपरेटर अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


