गोड्डा : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉय फेडरेशन झारखंड महासंघ के आह्वान पर सभी सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जोरदार प्रदर्शन मंगलवार को 19वां दिन भी लगातार जारी रहा। वहीं पूर्व निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार मांगों को पूरी नहीं किए जाने के विरोध में सभी सफाई कर्मियों ने मंगलवार को भी नगर में जुलूस निकाली और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञात हो कि सफाई कर्मियों द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को रखा गया था जिसमें दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूरों को स्थाईकरण करने, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने और 100 प्रतिशत आवंटन राज्य सरकार द्वारा नही देने आदि मांगों को लेकर पूरे झारखंड में सभी लोकल बॉडीज के कर्मी हड़ताल पर हैं। वहीं नगर परिषद कार्यालय के समक्ष इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉय फेडरेशन के गोड्डा जिला अध्यक्ष सोमेश्वर मेहतर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेहतर, दिलीप मेहतर, कार्तिक मेहतर, नीरज मेहतर, बिजली मिस्त्री पंकज पंडित, जितेंद्र पंडित, अजीत रजक, मुन्नी देवी, पूजा देवी, फूलों देवी, गुड़िया देवी, रूबी देवी, प्रेमा देवी, शोभा देवी, जूली देवी, किरण देवी आदि कर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


