बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस
गोड्डा :: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड इकाई के आह्वान पर 11 सितबंर बुधवार को झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड बंद करने की सफलता को लेकर इसके पूर्व संध्या पर 10 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मार्चा के केन्द्रीय संयोजक ऋषितोष झा काबूल ने कहा कि यह कार्यक्रम सूबे के सभी जिला में आयोजित किया जाएगा। कहा कि झारखंड राज्य गठन के 24 वर्षों बाद भी राज्य अलग करने में अहम योगदान देने वाले आंदाेलन कारियों को सम्मान सहित अन्य मांगों को लेकर जूझना पड़ रहा है जबकि सूबे में झारखंड मुक्ति माेर्चा का ही शाषण है। कई बार घोषणाएं तो की जाती हैं लेकिन उसपर अमल अबतक नहीं हुआ है। इसलिए आंदोलन करने की जरुरत है।
इनकी मांगों को सभी आंदोलनकारियों को जेल की बाध्यता समाप्त करते हुए कम से कम 50 हजार रूपये मासिक पेंशन देने, झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ- साथ मेडिकल, यात्रा सहित मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना शामिल है। मशाल जुलूस में दर्जनों आंदोलनकारी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


