जरमुंडी । जरमुंडी बाजार स्थित पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को दुमका पुलिस द्वारा आयोजित जन शिकायत समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किये गए। जरमुंडी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जरमुंडी थाना, जामा थाना, तालझारी थाना, हंसडीहा थाना, रामगढ़ थाना एवं सरैयाहाट थाना से आये हुए ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किये गए। इसमें जरमुंडी थाना से 44, जामा थाना से 39, तालझारी थाना से 17, हंसडीहा थाना से 17, रामगढ़ थाना से 14 एवं सरैयाहाट थाना से आये हुए 16 आवेदन सहित कुल 147 आवेदन ग्रामीणों से प्राप्त किये गए। इस अवसर पर जरमुंडी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, तालझारी थाना प्रभारी अजित यादव, हंसडीहा थाना प्रकाश कुमार सिंह, रामगढ़ थाना शशिकांत साहू, जामा थाना प्रभारी अजित कुमार एवं सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद सहित जरमुंडी थाना के पुलिस पदाधिकारीगण, एसडीपीओ कार्यालय के निर्णय झा सहित काफी संख्या में विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


