देवघर। सोनारायठाड़ी अंचल में 15 सालों के बाद बाद पहली बार अंचल अधिकारी का पदस्थापन किया गया। मंगलवार को पुष्पक रजक ने बीडीओ नीलम कुमारी से अपना पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि 31 अक्टूबर 2008 को तत्कालीन मंत्री हरिनारायण राय के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन द्वारा सोनारायठाड़ी को प्रखंड सह आंचल का उद्घाटन शुभारंभ किया था। ग्रामीण सह पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने अपने पैतृक प्रखंड सह अंचल को अलग अलग पदाधिकारी दिए। मंगलवार को पुष्पक रजक ने नए अंचल अधिकारी के पदभार का ग्रहण किया। अंचल अधिकारी के पधार का ग्रहण करने से अंचल कर्मियों में खुशी छा गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


