●शताक्षी ने 10वीं में हिंदी विषय में 99%अंक लाकर हासिल किया यह उपलब्धि
—–
●आईसीएसई मेरिट सर्टिफिकेट एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है
जरमुंडी। संत जोसेफ स्कूल, जरमुंडी की छात्रा शताक्षी शालू को वर्ष 2023-24 बोर्ड परीक्षा के लिए अपने स्कूल में पहला मेरिट सर्टिफिकेट मिला है। शताक्षी के पिता मदन कुमार और माता नमिता देवी हैं। उसने
10वीं कक्षा में 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। शताक्षी की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार और उसके शुभचिंतकों ने बधाई दी है। संस्थान के चीफ एक्सक्यूटिव व सेक्रेटरी जोसेफ एनामुएल व विद्यालय की प्रिसिंपल सिस्टर सुजाता ने कहा कि
हम शताक्षी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि वह अपने जीवन में और भी कई उपलब्धियां हासिल करेंगी। कहा कि हिंदी विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है, जो शताक्षी शालू की मेहनत, समर्पण और सीखने की लगन को दर्शाता है।आईसीएसई मेरिट सर्टिफिकेट एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है। यह सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने स्कूल में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं। यह पुरस्कार छात्रों की मेहनत, समर्पण और सीखने की लगन को दर्शाता है। आईसीएसई मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त करना एक गर्व का क्षण है और यह छात्रों को आगे भी उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है।


