देवघर संताल एक्सप्रेस:- विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवो मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले देश के कई राज्यों में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रंगभरो एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। आज देवघर के विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई जिन्हें दीनबंधु उच्च विद्यालय में स्थित रवींद्र सभागार में वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संत माइकल एंग्लो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जयचंद्र राज, दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया जायेगा। रंगभरो देवघर जिला से ग्रुप ए ( वर्ग नर्सरी से द्वितीय ) में संदीपनि पब्लिक स्कूल की रूही कुमारी व कृशा चौधरी को जिला में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान जबकि इसी विद्यालय के ऋषभ कुमार केशरी व रियांश कश्यप को क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रतियोगिता के ग्रुप बी ( वर्ग तृतीय से षष्ठ) में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की एकता भारद्वाज को प्रथम, संदीपनि पब्लिक स्कूल की पलक झा को द्वितीय जबकि अन्य शिक्षण संस्थान की शीतल कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। चित्रांकन प्रतियोगिता के ग्रुप सी ( वर्ग सप्तम से दशम) में ब्राइट कैरियर स्कूल की राशि कुमारी को प्रथम जबकि अन्य शिक्षण संस्थानों के राजीव आनंद एवं प्रियांशु कुमार को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। ग्रुप डी ( सर्वसाधारण के लिए ) में देवघर महाविद्यालय की रूबी कुमारी एवं कुमकुम कुमारी को क्रमशः प्रथम व द्वितीय जबकि ए. एस. महाविद्यालय की अंजलि कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, शीर्षक निबन्ध प्रतियोगिता के ग्रुप बी में देवघर संत फ्रांसिस स्कूल की एकता भारद्वाज को प्रथम जबकि अन्य शिक्षण संस्थानों की स्मृति कुमारी व राधिका कुमारी को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इन सभी विद्यार्थियों में रूही, कृशा, ऋषभ, रियांश, एकता, पलक, राशि, रूबी, कुमकुम व अंजलि की प्रविष्टियों को राज्य स्तरीय चयन में भेजी गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


