बिना कोई पूर्व सूचना दिए रि एडमिशन का किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
देवघर संताल एक्सप्रेस:- रविंद्र नाथ टैगोर कृषि कॉलेज देवघर के सत्र 2023-24 के छात्र अपनी परेशानी को लेकर कॉलेज में किया तालाबंद। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ किया नारेबाजी। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में देवघर कृषि कॉलेज के छात्रों की बातों को नहीं सुना जाता है। छात्रों ने बताया कि कृषि कॉलेज में ऑनलाइन क्लास होता है और परीक्षा ऑफलाइन लिया जाता है। जिससे अधिकांश छात्रों का रिज़ल्ट खराब हो जा रहा है। कृषि कॉलेज में विषयवार शिक्षकों एवम संसाधनों की घोर कमी है। कॉलेज छात्रों ने बताया कि बिना पूर्व कोई सूचना दिए दस छात्रों को पुनः रि एडमिशन के लिए बोला जा रहा है। छह माह के सेमेस्टर को तीन माह में कंप्लीट कर लिया जाता है। कॉलेज प्रबंधन अपनी मनमानी से छात्रों को परेशान करता है। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से मिलने वाला फंड से भी कुछ विकास का कार्य नहीं किया जाता है। छात्रों ने रि एडमिशन की अधिसूचना रद्द होने तक धरना प्रदर्शन पर बैठे रहने का निर्णय लिया है। वर्तमान कृषि मंत्री झारखंड सरकार दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों से फोन पर बातचीत कर छात्रों को आश्वासन दिया की उनकी परेशानी को दूर किया जाएगा।


