गुमला । जिले के बसिया अनुमंडल मुख्यालय के थाना गेट के समीप बुधवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई है । इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं । बताया जा रहा है कि बसिया चेक नाका के समीप खड़े बीड़ी पत्ता लोड ट्रक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी,जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतक पिस्का मोड़ हेसल देवी मंडपरोड के रहने वाले है। सभी रांची से सिमडेगा शादी समारोह में शामिल होने गए थे ,जहाँ से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के पाडेरकोला पंचायत अंतर्गत अम्बाजोड़ा गांव के जेटकेटोला के समीप बुधवार देर रात एक बालू लदे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना में एक बच्चा सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर अम्बाजोड़ा निवासी आरनेश हांसदा(45), निपु हांसदा(22), सुनीता मरांडी(36) और एक तीन साल का छोटा बच्चा मोटरसाइकिल पर सवार होकर पाडेरकोला साप्ताहिक हाट से अपने गांव अम्बाजोड़ा जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक बालू लोड ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को…
गोड्डा : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को सर्व सनातन समाज की ओर से आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली भतडीहा दुर्गा माता मंदिर से निकालकर सरकंडा चौक से मुख्य मार्ग होते हुए शहीद स्तंभ गोड्डा पहुंची और धरना में तब्दील हो गई। वहीं बताया गया कि यह आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। इस कार्यक्रम में सर्व सनातन समाज अपने पीड़ित बांग्लादेशी हिंदू भाई बहनों और अन्य अल्पसंख्यकों के प्रति अपनी संवेदनाएं और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वहीं बताया गया कि बांग्लादेश भारत…
– अतिक्रमिक स्थानों पर चला नगर परिषद का बुलडोजर गोड्डा : शहर में बढ़ते जाम की समस्या के समाधान को लेकर नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय के नगर स्थित मीट मंडी रोड से लेकर नगर थाना तक अतिक्रमिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर की सड़कों के किनारे अतिक्रमित स्थानों पर नगर परिषद का बुलडोजर चला कर अतिक्रमिक किए गए जगहों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। बताते चलें कि यह अभियान पिछले चार दिनों से लगातार जारी है जिसके तहत नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा…
गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोड़ैयाहाट प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार भगत उर्फ मुन्ना के उपचार के लिए जितेंद्र भगत की मां को जितेंद्र कुमार भगत की पत्नी रेणु देवी के नाम से दो लाख रुपए का चेक जो मुख्य मंत्री राहत कोष से सहयोग हेतु दिया गया है उसको पुर्व केंद्रिय सचिव प्रेम नन्दन कुमार ने दिया। वहीं प्रेम नन्दन कुमार ने बताया कि जितेंद्र पिछले कई महीनों से बीमार हैं और अपने ईलाज के दौरान अभी वेल्लोर अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री को इन बीमारी के बारे में जानकारी दिए तो तुरंत उन्होंने अपने राहत कोष से दो…
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड में स्कूलों की अद्यतन स्थिति को लेकर मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। टीम में जिला स्तर के कई पदाधिकारी शामिल थे। वहीं पूरे दिन उपायुक्त के निर्देश पर बनी टीम ने जांच पड़ताल किया। जानकारी के अनुसार कुल 19 पदाधिकारियों को एक साथ पूरे ब्लॉक के 153 स्कूलों की जांच पड़ताल में लगाया गया था। इस दौरान सुंदर पहाड़ी कस्तूरबा का भी निरीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट का संकलन का जिम्मा डीओ व डीएसई आदि को भी दिया गया है बताते चलें कि सुंदरपहाड़ी प्रखंड जिले का सुदूरवर्ती व…
जामताड़ा : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे सार्वजनिक अत्याचार के विरोध में बुधवार को सर्व सनातन समाज के बैनर तले आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा, वनवासी कल्याण केंद्र सहित विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों ने सामूहिक रूप से शहर में प्रदर्शन किया और अनुमंडल कार्यालय के सामने धरना दिया। बांग्लादेश में समुदाय विशेष पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी की। सर्वप्रथम अनुमंडल कार्यालय के समीप से रैली निकालकर सभी सुभाष चौक, कुंवर सिंह चौक, मुख्य बाजार होते हुए चंचला मंदिर चौक पहुंचे। उसके बाद सभी स्टेशन रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय के समक्ष पहुंचे। प्रदर्शन…
नाला( जामताड़ा) । नाला थाना के समीप ग्लोबल हॉस्पिटल का उद्घाटन नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा तथा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से फिता काटकर की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने उद्घाटन के पश्चात ग्लोबल हॉस्पिटल में स्थापित सभी प्रकार के मेडिकल इंस्ट्रूमेंट तथा लैब आदि भवनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह हॉस्पिटल काफी कारगर साबित होगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यह…
जामताड़ा : शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में बुधवार को रामकृष्ण मिशन की 125वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्री रामकृष्ण- विवेकानंद वेदांत पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से रामकृष्ण-विवेकानंद वेदांत साहित्य, उपनिषद, गीता आदि जैसे धर्मग्रंथों और आध्यात्मिक जीवन, धर्म, योग, ध्यान, एकाग्रता, इच्छा-शक्ति, मन पर नियंत्रण, तनाव मुक्ति, मूल्य शिक्षा, व्यक्तित्व विकास से संबंधित पुस्तकों का विक्रय किया गया । मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने श्री रामकृष्ण- विवेकानंद वेदांत पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री समारोह के सभी आयोजन-कर्ता को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ‘मनुष्य निर्माण’…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर( पाकुड़ ) । गुप्त सूचना के आधार पर सिविल एसडीओ साइमन मरांडी द्वारा थानाक्षेत्र के रानीपुर सड़क किनारे अवैध रूप से भंडारण किये गए बालू के विरुद्ध छापेमारी की गई है। इस दौरान उनके साथ जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीपीओ डी एन आजाद, प्रभारी थानाध्यक्ष आर डी सिंह आदि मौजूद थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल द्वारा पाया गया कि रानीपुर सड़क के दोनों किनारे भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया गया। जिसका किसी प्रकार का चालान किन्ही के द्वारा नहीं प्रस्तुत किया जा सका। जिसपर कार्रवाई करते हुए…


