नाला( जामताड़ा) । नाला थाना के समीप ग्लोबल हॉस्पिटल का उद्घाटन नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा तथा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से फिता काटकर की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने उद्घाटन के पश्चात ग्लोबल हॉस्पिटल में स्थापित सभी प्रकार के मेडिकल इंस्ट्रूमेंट तथा लैब आदि भवनों का अवलोकन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह हॉस्पिटल काफी कारगर साबित होगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यह काफी पिछड़ा क्षेत्र है। लोगों को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सहित अन्य सीमावर्ती राज्यों में जाना पड़ता है परंतु इस आधुनिक उपकरणों से लैस इस भव्य संस्थान के स्थापित हो जाने से अब लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा सभी जरूरतमंद लोगों को आवश्यक इलाज इसी जगह उपलब्ध हो जाएगा जो कि इस क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस अवसर पर ग्लोबल हॉस्पिटल के निरंजन चटर्जी ने कहा कि इस अस्पताल में आईसीयू ,एनआईसीयू, मॉडल ओटी ,फार्मेसी , एंबुलेंस, शिशु रोग, कार्डियोलॉजी, पैथोलॉजी, डेंटल ,आई सहित सभी प्रकार के चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जाएगा और स्वास्थ्य सुविधा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधा इस अस्पताल में लोगों को प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अधिवक्ता विजन राय, सेवा निवृत शिक्षक लक्ष्मण चौधरी, तरुण कुमार मित्र, डॉक्टर सुशांत चक्रवर्ती के अलावे मंजीत कांजीलाल, पल्लवी कांजीलाल, निरंजन चटर्जी, अपर्णा चटर्जी, ममता कांजीलाल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।



