गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पोड़ैयाहाट प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार भगत उर्फ मुन्ना के उपचार के लिए जितेंद्र भगत की मां को जितेंद्र कुमार भगत की पत्नी रेणु देवी के नाम से दो लाख रुपए का चेक जो मुख्य मंत्री राहत कोष से सहयोग हेतु दिया गया है उसको पुर्व केंद्रिय सचिव प्रेम नन्दन कुमार ने दिया। वहीं प्रेम नन्दन कुमार ने बताया कि जितेंद्र पिछले कई महीनों से बीमार हैं और अपने ईलाज के दौरान अभी वेल्लोर अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री को इन बीमारी के बारे में जानकारी दिए तो तुरंत उन्होंने अपने राहत कोष से दो लाख रुपए का चेक सहायतार्थ देने का आदेश अपने सचिव को दिया। इस कार्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का पूर्ण सहयोग रहा। कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दुःख सुख में सदैव खड़ी रहती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, पोड़ैयाहाट प्रखंड समिति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करती है। वहीं चेक देने में प्रखंड समिति के अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, बीस सूत्री सदस्य श्याम हेंब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश हांसदा, डब्लू भगत के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



