हजारीबाग । सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए डेली मार्केट स्थित सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। व्यापारियों ने उन्हें बिजली, चापाकल, शौचालय, नाली की सफाई, रोड की मरम्मत और मंडी की समग्र व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्रसाद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार से संपर्क किया। उनकी उपस्थिति में मंडी का निरीक्षण किया गया और हर समस्या को बारीकी से समझा गया। अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह दिन बाद गुरुवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलायी। झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर पद की भी शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सबसे पहले प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। वहीं मंत्री के रूप में राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद…
नई दिल्ली । संसद के उच्च सदन राज्यसभा में आज पूर्वाह्न शून्य काल के दौरान सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर हंगामा हुआ। इस पर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। त्रिवेदी ने चुनाव और सत्र से पहले विदेशी रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अंततः सभापति को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। त्रिवेदी ने पिछले तीन साल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब भी संसद का सत्र शुरू होने वाला होता है, कोई न कोई विदेशी रिपोर्ट जारी होती है। उन्होंने…
वॉशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका में बुधवार को एक बिटकॉइन की कीमत बढ़कर 100,000 डॉलर से अधिक हो गई। पहली बार बिटकॉइन की कीमत इस स्तर पर पहुंची है। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद पर जीत के बाद इसकी कीमत में लगातार उछाल आ रहा है। क्रिप्टो उत्साही लोगों ने उन्हें पहला “बिटकॉइन राष्ट्रपति” करार दिया है। अमेरिका के समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान खुद को एक बिटकॉइन उत्साही के रूप में प्रचारित किया। उन्होंने अमेरिका को प्लेनेट की क्रिप्टो कैपिटल के रूप में स्थापित करने और…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस मनमोहन को चीफ जस्टिस के कोर्ट नंबर एक में शपथ दिलाई गई। जस्टिस मनमोहन के शपथ लेने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 33 हो गई है। राष्ट्रपति ने 3 दिसंबर को जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 नवंबर को जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी।…
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के लाहौर, गुजरात और पंजाब के कई अन्य शहरों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।भूकंप के झटके झेलम, कमालिया, खानेवाल के साथ चिचावतनी, भलवाल, चिनिओट और हफीजाबाद सहित क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र खारियन के पास 15 किलोमीटर की गहराई में मापा गया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान केंद्र के महानिदेशक ने कहा, पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई…
नई दिल्ली । भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को मस्कट, ओमान में पुरुष जूनियर एशिया कप के उच्च स्कोर वाले फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। की इंडिया ने पुरुष जूनियर एशिया कप में खिताब की रक्षा और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारत के लिए अराजित सिंह हुंदल (4′, 18′, 47′, 54′) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार गोल किये, जबकि दिलराज सिंह (19′) ने भी एक…
नई दिल्ली । अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नाम राशिद खान और मोहम्मद नबी ने तालिबान द्वारा नर्स और दाइयों के रूप में प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के लिए संस्थानों को बंद करने की कथित रूप से कड़ी आलोचना की है। अगस्त 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के लिए ये बंदिशें एक नया झटका हैं। तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालाँकि अब तक चिकित्सा क्षेत्र में छूट मौजूद थी। लड़कियों और महिलाओं के खेल में भाग लेने पर भी प्रतिबंध लगा…
अरजीत सिंह हुंदल ने 4 गोल दागकर दिलाई जीत मस्कट (ओमान) । भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने आज मस्कट (ओमान) में पुरुष जूनियर एशिया कप के हाई स्कोरिंग फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। अरिजीत सिंह हुंदल के चार गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने बुधवार को फाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर खिताब की हैट्रिक लगाई। यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का पांचवां खिताब रहा। इससे पहले भारत ने वर्ष 2004, 2008, 2015 और 2023 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। कोविड-19 महामारी के कारण…
रांची । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल गंगवार ने राज भवन में आयोजित एक समारोह में मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इससे पहले भी वे यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। झारखंड विधानसभा में स्टीफन मरांडी सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। वह पहली बार 1980 में विधायक चुने गये थे।


