ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन एवं ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस में कड़ी टक्कर संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेलवे कर्मचारी संगठन की मान्यता संबंधी चुनाव कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रेलवे प्लेटफार्म संख्या एक पर कालिदास हिंदी पुस्तकालय को पोलिंग बूथ में प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ किया गया। पीठासीन पदाधिकारी के रूप में सहायक अभियंता अजीमगंज विजय शंकर , सुरक्षा व्यवस्था रेल प्रशासन जिम्मे में लगाई गई । ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि इस चुनाव भारत सरकार के नेतृत्व चलाया जा रहा है,…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में नियम कानून को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पाकुड़ थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी, हिरनपुर-महेशपुर, कोटालपोखर के सड़क मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर इन सड़कों पर चलने वाले 29 व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान लाप्रवाही के मामले सामने आए हैं। कई वाहन नो एन्ट्री, ओवर लोड, बॉडी अल्टरेशन और अन्य उल्लंघनों में शामिल पाए गए। सभी 29 वाहनों से जुर्माने के रूप में ऑनलाइन 1,98,185 रुपए वसूले गए। उन्हें इ-पॉस मशीन से ऑन लाइन चालान निर्गत किया गया। जिला अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़…
शेखर सुमन देवघर । निजी स्कूलों के तर्ज पर झारखंड के सरकारी स्कूल को इन दिनों मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा देने की तैयारी चल रही है. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खोले जाने के बाद अब राज्य सरकार ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा देने पर जुटी है. इसी कड़ी में बुधवार को स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड, रांची से आए अडॉप्शन एंड इंगेजमेंट कोऑर्डिनेटर,उमेश कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार ने डिजिटल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जे-गुरुजी का शुरुआत किया है। यह अभिनव पहल चल रहे डिजिटल परिवर्तन का हिस्सा है, जो झारखंड के स्कूलों में सीखने की…
रानीश्वर(दुमका) । संथाल विद्रोह के समापन के मार्मिक इतिहास से जुड़े दिगुली गांव के संथाल काटा पोखर के सौंदर्यीकरण एवं लोहे की ग्रील की चहारदीवारी निर्माण के तुरंत बाद धराशायी हो गयी। साथ ही पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका के द्बारा पोखरा के पास उस पोखर के संक्षिप्त इतिहास से जुड़ा लगाया गया होडिंग भी धराशायी हो गया है। बताते चलें कि, दुमका के पूर्व उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने प्रखंड मुख्यालय रानीश्वर से आठ किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित इस पोखर को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू कराया था|…
मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के अश्रममोड-दलाही सड़क के महुलवोना गांव स्थित इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक से बुधवार दोपहर को हथियार से लैस तीन अपराधियों 40 हजार रुपये की लूटपाट की घटना का अंजाम दिया है।बैंक संचालक देवकांत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि केटीएम बाइक में सवार तीन की संख्या में पिस्तौल से लैस अपराधी आये और जान से मारने की धमकी देने हुए 40 हजार रुपये लेकर पहरूडीह,सुगापहाडी की ओर चल दिए। सुबह एक ग्राहक को 10 हजार रुपये दिए थे। नही तो वह भी चले जाते। मसलिया थाना को उक्त घटना की जानकारी…
जरमुंडी । जरमुंडी थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत माछीटांड़ से भोंड़ाबाद जानेवाले मार्ग में ढड़वा पुल के समीप अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से चोरी छिपे बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन दिन रात लगातार जारी है। बालू माफियाओं पर प्रशासन के तमाम सख्ती के बावजूद इन पर अंकुश लगाया जाना मुश्किल हो रहा हैं। बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना पर जरमुंडी सीओ के द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद सीओ के दिशा निर्देश पर जरमुंडी पुलिस ने टेपरा नदी…
प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर मामला दर्ज देवघर। करौं प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित नाजिर को लाखों रुपए गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नाजिर अमित कुमार के खिलाफ करौं प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उसके उपर 95 लाख रुपए से ज्यादा के गबन का आरोप है।आरोप है कि अमित कुमार द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर और परिवहन कर्मी के भुगतान विपत्र में खाता संख्या को बदलकर अपने और अपने रिश्तेदारों के खाता में प्रविष्टि कर राशि की अवैध निकासी किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि…
देवघर । समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय छात्रवृति स्वीकृति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधा की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री-मैट्रिक छात्रवृति वर्ग 1 से 10 तक के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति भुगतान हेतु कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची से प्राप्त कुल-33,53,46,869.00 (तैंतीस करोड़ तीरपन लाख छियालीस हजार आठ सौ उनहत्तर) रुपये जिला स्तरीय छात्रवृति स्वीकृति समिति की बैठक में कुल-165501 छात्र-छात्राओं को…
धनबाद । असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट ने झरिया के घनुआडीह क्षेत्र में एक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कैंसर जागरूकता बढ़ाने और प्रारंभिक स्तर पर कैंसर का निदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस शिविर में स्थानीय निवासियों को कैंसर के लक्षण उसकी पहचान और रोग के प्रारंभिक निदान के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।शिविर में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने समुदाय आधारित मूल्यांकन चेकलिस्ट के माध्यम से कैंसर की स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जांचें भी प्रदान…
मुंबई । महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन गुरूवार को होगा। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, एनसीपी लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, वह डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं। मतलब शिंदे भी सरकार का हिस्सा होंगे। एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने साफ कर दिया है कि…


