Author: Santal Express

भागलपुर । जिले के इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क किनारे स्थित छोटी मेहदी पोखर में संचालित सतिश मार्बल दुकान में अज्ञात अपराधियों ने लूट का प्रयास किया लेकिन अपराधियों को लूट की घटना अंजाम देने में सफलता नहीं मिली। घटना बीते देर रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है। दुकान में 10 नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने हथियार से लैश होकर दुकान में प्रवेश कर लूट की वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। घटना की सूचना शोरूम के मालिक सतीश जायसवाल ने मोबाइल फोन से इशीपुर बाराहाट थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस…

Read More

किशनगंज । बिहार बंगाल के रामपुर चेकपोस्ट के पास बुधवार को बंगाल पुलिस ने सीमा को सील कर दिया है। मामला बंगाल राज्य से अन्य राज्यों में प्याज और आलू खरीद बिक्री को लेकर हैं। वहीं रामपुर चेकपोस्ट के समीप इस्लामपुर एसडीपीओ के साथ पुलिस बल सीमा में मौजूद है। पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों ने धमकी दी है कि अगर राज्य सरकार दूसरे राज्यों को आलू बेचने पर प्रतिबंध नहीं हटाती है तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में स्थानीय बाजारों में कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में पड़ोसी राज्यों को आलू…

Read More

नवादा । जिले में रजौली थानाक्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत में अभ्रक के अवैध खनन को लेकर रजौली रेंजर मनोज कुमार ने बुधवार को रजौली उप-प्रमुख बिनोद राजवंशी सहित नौ अन्य लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में रजौली रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि सवैयाटांड़ वन क्षेत्र में अवैध अभ्रक का उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार वन क्षेत्रों में गश्त की जाती है।इसी दौरान बुधवार को भी थानाक्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के शारदा सहित कई अभ्रक खदानों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान वन क्षेत्र में खनन करने वालों…

Read More

लातेहार । बांग्लादेश में सनातन धर्मावलंबियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लातेहार जिला मुख्यालय में सर्व सनातन समाज के जरिये बुधवार को विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध रैली का समर्थन किया ।रैली लातेहार बाजार से आरंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय तक पहुंची। जहां रैली सभा में बदल गई। सभा में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ जिस प्रकार अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, वह चिंता का विषय है। सरकार को ऐसे मामलों में तुरंत…

Read More

रांची । झारखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ रही है। स्थिति ये है कि अब लोगों को दोपहर में भी ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा लगेगी। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार के बाद से कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। बुधवार को संताल परगना के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रह सकता है जबकि राजधानी और उसके आस पास के जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह…

Read More

रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में डायन-बिसाही के आरोप में आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। मरांडी ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि रांची में आदिवासी महिला के ऊपर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर प्रताड़ित किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। रांची पुलिस संबंधित मामले में दोषियों पर विधिसम्मत कारवाई करे और पीड़ित आदिवासी महिला को उचित सहायता प्रदान करे। मरांडी ने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि वे इस मामले में अधिकारियों को निर्देशित करें कि महिलाओं…

Read More

गिरिडीह । जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में स्थित प्लाईवुड के दो और बिजली सामान के एक सहित कुल तीन गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना मंगलवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। आग लगने की वजह से लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान है। बताया गया है कि घटना में गोदाम में रखे प्लाईवुड सहित कई सामान के अलावा दो मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना को लेकर बाबाधाम प्लाईवुड के संचालक रवि कुमार साहू ने कहा कि बोलो हवाई अड्डा…

Read More

रांची । कोतवाली थाना क्षेत्र के लालजी-हिरजी रोड स्थित बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गयी है। मद्रास कैफे के समीप स्थित अन्य दुकान में भी आग लगी है। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन के चार वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है। आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका पता आकलन के…

Read More

चतरा । जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में कोयला ढुलाई में लगे हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर मंगलवार की देर रात यह घटना हुई है। टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना को अपराधियों या फिर किसी नक्सली संगठनों के जरिये अंजाम दिया गया है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत है। इस संबंध में बुधवार को एसपी विकास कुमार पांडे…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार देर रात ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस के तीसरे नेशनल कॉन्फ्रेंस द कास्ट सेंसस, वीमेंस राइट एंड रिजर्वेशन पर आयोजित बैठक में ऑनलाइन जुड़े। तमिलनाडु में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फेंगल साइक्लोन से पीड़ित और प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा से जंग लड़कर तमिलनाडु शीघ्र सामान्य स्थिति में आए, यही कामना करता हूं। साथ ही कहा कि सामाजिक न्याय, समता और समानता के लिए यह बहुत जरूरी है कि शोषित और वंचित समाज के लोगों को उनका…

Read More