Author: Santal Express

रांची । पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तनवीर आलम, अर्जुन महतो, वासुदेव दास, रोशन दास भरत दास, गुफरान खान और आमिर अंसारी शामिल हैं। इनके पास से चोरी के पांच बाइक, एक स्कूटी ,एक पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत दो दिसंबर को शुभ नारायण उपाध्याय ने बाइक चोरी का मामला लालपुर थाने में दर्ज कराया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने पर गठित टीम ने छापेमारी…

Read More

पटना । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरिया छपरा शिव मंदिर के पास सोमवार देर रात सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक कांटी थाने के पानापुर निवासी मो नूर महमद (37) और दरिया छपरा के मो सलीम (27) एक बाइक पर सवार होकर भोज खाकर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान, मो इम्तियाज (15) और मो…

Read More

नई दिल्ली । भारत में मोबाइल मैलवेयर हमले बढ़ रहे हैं, जो एक चिंताजनक विकास है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय भारत मोबाइल मैलवेयर हमलों का सबसे बड़ा निशाना बन गया है। जून 2023 से मई 2024 के बीच कुल हमलों में से 28 फीसदी हमले भारत में हुए हैं, जो काफी चिंताजनक है। रिपोर्ट बताती है कि बैंकिंग मैलवेयर हमलों में 29 फीसदी की वृद्धि और मोबाइल स्पाइवेयर हमलों में 111 फीसदी की चौंका देने वाली वृद्धि हुई है। इससे दिखता है कि साइबर खतरे भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय उद्यमों के लिए इस बढ़ते…

Read More

त्योहारी महीने में ईंधन की मांग बढ़ने से पेट्रोल बिक्री 8.3 प्रतिशत बढ़ी नई दिल्ली। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी ‎किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल नवंबर में पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि देश में आर्थिक गतिविधियों के उच्च स्तर को दर्शाती है। त्योहारी महीने में ईंधन की मांग में वृद्धि के कारण इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पेट्रोल बिक्री नवंबर में 8.3 प्रतिशत बढ़कर 3.1 मिलियन टन हो गई। जिसकी तुलना में पिछले साल इसी…

Read More

नई ‎दिल्ली। देश में बेरोजगारी दर में नवंबर महीने में थोड़ी कमी देखने का अनुमान है, लेकिन बेरोजगारों की संख्या में एक बड़ी गिरावट आई है। अक्टूबर महीने में देश में 8.7 फीसदी बेरोजगारी दर थी, जो नवंबर में 8 फीसदी हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में बेरोजगारों की संख्या में 34 लाख की गिरावट देखने को मिली है। केवल 5 लाख लोगों को ही रोजगार मिल पाया। इस डेटा के मुताबिक, श्रम बाजार गिरावट के बावजूद ठंडा पड़ गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें त्योहारों का असर भी हो सकता है। नवंबर महीने में…

Read More

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पति श्रीराम नेने संग ग्रीस लौटने की ख्वाहिश जताई है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इन तस्वीरों में माधुरी और नेने बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मुझे वापस ग्रीस ले चलो।”जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीरें उनकी शादी की सालगिरह के दौरान ग्रीस में ली गई थीं। पोस्ट पर फैंस मजेदार और प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं, कुछ ने लिखा, “आप दोनों हमेशा के लिए परफेक्ट जोड़ी हैं।” इसके साथ ही, माधुरी हाल…

Read More

नई दिल्ली । दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। सिंधु की शादी पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक वेंकट दत्ता साई से होने जा रही है। सिंधु के पिता पीवी रमना ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे पर एक महीने पहले ही रिश्ता तय हुआ है क्योंकि जनवरी से सिंधु का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दोनों परिवारों ने 22 दिसंबर को शादी समारोह आयोजित करने का फैसला किया। वहीं 24 दिसंबर को…

Read More

एडिलेड । ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि आने वाले समय में उनकी गिनती महानतम खिलाड़ियों में होगी। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हेड ने कहा, ‘बुमराह को इस खेल को खेलने वाले सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाएगा। अभी हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह हमारे लिए किस प्रकार की चुनौती पेश करते…

Read More

मुम्बई । मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि है कहा है कि 2025 आईपीएल सत्र के लिए जो टीम नीलामी के बाद उन्हें मिली है वह अच्छी है। साथ ही कहा कि वह ऐसी ही टीम चाहते थे। पांड्या के अनुसार नीलामी में वह जिन खिलाड़ियों को चाहते थे, उनके बारे में कोचिंग स्टाफ के साथ संपर्क में भी बने हुए थे। आईपीएल नीलामी में मुम्बई ने दीपक चाहर, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, राज अंगद बावा जैसे भारतीय खिलाड़ियों के अलावा ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, रयान रिकलेटन, मिशेल सेंटनर, लिजाद विलियम्स और रीस टॉपले जैसे…

Read More

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सजा सुनाए जाने के बाद गले में पट्टिका लटकाए व्हीलचेयर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सजा के तहत उन्हें स्वर्ण मंदिर में सेवादार के रूप में काम करना होगा। उन्हें दरवाजे पर ड्यूटी करने के अलावा लंगर की सेवा भी करनी होगी। दरअसल, अकाल तख्त ने सत्ता में रहते हुए उनके द्वारा की गई गलतियों का हवाला देकर उन्हें सजा सुनाई है। उनसे जब सजा काटने के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए परमात्मा का हुक्म है और मैं इसका पालन करूंगा। मैं इसका…

Read More