Author: Santal Express

लोकप्रिय कोरियाई अभिनेता पार्क मिन जे का निधन हो गया है। उन्होंने 32 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी एजेंसी बिग टाइटल और के-मीडिया ने उनकी मृत्यु की सूचना दी। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। पार्क मिन जे ने कम उम्र में ही साउथ कोरियाई मनोरंजन जगत में अपना नाम बना लिया। उनके कुछ हिट के-ड्रामा के कारण दुनिया भर में उनके प्रशंसक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 29 नवंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। यह घटना तब हुई जब वह चीन में थे। उनके परिवार और रिपोर्ट के मुताबिक, 4 दिसंबर को इवा…

Read More

श्रीनगर । सुरम्य सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि कुछ मैदानी इलाकों में रात भर बारिश हुई। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में मंगलवार को ताजा हल्की बर्फबारी हुई जिससे वहां ठहरे पर्यटक काफी खुश हैं। लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर बर्फबारी और फिसलन भरी स्थिति के कारण सोनमर्ग-कारगिल मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने बताया कि गुरेज घाटी और बांदीपोरा जिले के अन्य ऊंचे इलाकों, कुपवाड़ा के माछिल और उत्तरी…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है। राजभवन में राज्यपाल ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More

हजारीबाग। शहर में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी चिंता जताई है। सोमवार रात कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों से बात की और मामले के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले को जल्द सुलझाने का…

Read More

गिरिडीह । जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर पथराटांड के पास सड़क के किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव मिला। शव के पास से युवक की बाइक भी मिली है। मृत युवक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी कारू राम (21) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह घुटिया गांव के निवासी अजय कुमार का पुत्र है। मंगलवार की सुबह शव पर लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को खबर दी गई। घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव मौके…

Read More

रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताते हुए जानकारी दी है। मुंडा ने कहा कि उनके बड़े भाई भीमसेन मुंडा का अंतिम संस्कार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्वर्णरेखा घाट मानगो में होगा। इससे पहले घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर से सुबह 11.30 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। अर्जुन मुंडा ने पोस्ट में लिखा है कि दुःखद समाचार व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक,…

Read More

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोर्नोग्राफी केस में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर चार दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने सोमवार को भी कुंद्रा को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। मगर वह नहीं पहुंचे। कुंद्रा ने अपने वकील के माध्यम से ईडी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। ईडी ने सोमवार रात कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर पूछताछ के चार दिसंबर को उपस्थित रहने को कहा है। इस केस में ईडी का राज कुंद्रा के मुंबई के सांताक्रूज स्थित आवास पर छापा…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के आठ गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों और देशभर में कुल 28 मेडिकल कॉलेजों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान मेडिकल कॉलेज मालिकों के घरों और संस्थानों को खंगाला जा रहा है। ईडी सूत्रों के अनुसार, पूर्व माकपा सांसद लक्ष्मण सेठ के हल्दिया स्थित घर और उनकी स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में कार्रवाई चल रही। इसके साथ ही बर्धमान, बीरभूम और कोलकाता के तारातला इलाके के मेडिकल कॉलेजों में भी तलाशी अभियान जारी है। यह कार्रवाई एनआरआई कोटा से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में की…

Read More

ढाका । इस्लामिक मूवमेंट बांग्लादेश ने ममता बनर्जी द्वारा बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक बल भेजने के प्रस्ताव को मानवाधिकारों और वास्तविकता के विरुद्ध बताया है। संस्था के खैरुल अहसान ने इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हुए इसे भारतीय साजिश का हिस्सा करार दिया। मंगलवार को जारी एक बयान में खैरुल अहसान ने ममता बनर्जी के प्रस्ताव को “मानवता और वास्तविकता से परे” बताते हुए इसे निर्मम और अवैध करार दिया। उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि यह भारतीय सरकार की बांग्लादेश के खिलाफ साजिशों का हिस्सा है।इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की जनता और…

Read More

अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और आध्यात्मिक गुरु की रिहाई की मांग कोलकाता । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों, अत्याचारों को रोकने और आध्यात्मिक गुरु चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के सैकड़ों साधु-संतों ने सोमवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल बॉर्डर पर हुआ, जिसमें अखिल भारतीय संत समिति के नेतृत्व में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। साधु-संतों ने भारतीय और बांग्लादेशी सरकारों से आग्रह किया कि वे बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों और अत्याचार पर तत्काल…

Read More