जंगल झाड़ी में फर्जी अधिकारी बन करते थे ठगी देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के जसीडीह थाना अंतर्गत कोठिया दुम्मा मार्ग के पश्चिम तरफ जंगल झाड़ी से छापामारी कर 02 साईबर ठग को किया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग के पास से 02 मोबाइल,04 सिम कार्ड, 02 प्रतिबिंब सिम कार्ड जब्त किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठग में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकरी गांव निवासी कुन्दन कुमार 22 वर्ष पिता शहदेव दास,दूसरा ललीन दास उम्र करीब 29 वर्ष पिता मिसरी दास को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर कोर्ट के निर्देश पर सभी को…
Author: Santal Express
देवघर। करों थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकुपी गांव में बीते 27 नवंबर को रात्रि मे काण्ड के आरोपियों के द्वारा नजायज माजमा बनाकर बजरंगबली मंदिर में घुसकर तोड-फोड करते हुए बजरंगबली मंदिर को क्षतिग्रस्त कर लेने के आरोप में ग्रामीणों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। आरोपियों में जिला के करों थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादरी, टोला बुढ़ियाबाद के इशाक अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता रसिद मिया,असरफ अंसारी उम्र करीब 32 वर्ष पिता राजू मियां,फुरकान असारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता मेहबुब मियां,आलम अंसरी पिता कलाम मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है एवं अन्य अज्ञात अभियुक्त…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता राजमहल। स्थानीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सोमवार को मंगलहाट से सुकसेना होते हुए लालमाटी मखानी बेलदारचक तक आम लोगों से मुलाकात कर लोगों को उन्हें विधायक चुने जाने पर धन्यवाद दिया है। विधायक जी ने कहा कि आज यदि वे विधायक बने हैं तो इसका श्रेय आम जनता को जाता है, जिन्होंने उसे इस लायक समझा है। उनका प्रयास होगा कि सभी 383 बूथों से जुड़े लोगों को विधायक होने का सेवा कर सके। जनता ने उन्हें भारी मतों से चुनाव जिताया है। इसका मतलब स्पष्ट है कि जनता ने उसे अपना पूर्ण समर्थन…
पाकुड़। पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काशीला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला थाना कांड संख्या 241/24, दिनांक 01.12.24, के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों में विकास तुरी (पिता दिलीप तुरी) और धनंजय ठाकुर (पिता दिलीप भंडारी) शामिल हैं, जो काशीला गांव के ही निवासी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 115(2), 76, 70(01), 62 और 3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। घटना तब…
कुंडहित (जामताड़ा) । इन दिनो पालाजोड़ी पंचायत अंतर्गत विजयपुर जोड़ियां में बनें पुल 40 वर्ष पुरातन पुल दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। पुरातन पुल होने के कारण विभिन्न स्थानों ने दरार देखा जा रहा है। उक्त सड़क होकर प्रतिदिन दर्जनों दुपहिया एंव चार पहिए वहन का आवागमन करते है। पुल का स्थिति ऐसी है की पुल बीचो बीच दरार आ गयी है। जो कभी भी टुटकर दुर्घटना की शिकार हो सकती है। दर्जनो गांव के लोग करते है आवागमन:- तुलसीचक एंव विजयपुर के बीच जोड़ियां पर बने पुल से दर्जनों गांव विजयपुर, जलालपुर, दलचक, कुमारपुर आदि गांवों के लोग…
नाला (जामताड़ा)– झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई के द्वारा सोमवार को नाला विधान सभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित विधायक सह पूर्व झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को उनके हैट्रिक जीत के शुभ अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी गई। संघ के प्रधान सचिव वरुण कुमार मंडल जिला उपाध्यक्ष हरदेव यादव वरीय शिक्षक सपन मंडल पहलाद चंद्र राउत माणिक नारायण मंडल सहित अन्य शिक्षकों ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए सहृदय धन्यवाद ज्ञापन दिया।यह संगठन ईश्वर से प्राथना करता है कि ऐसे कर्मवीर ,जुझारु ,जन जन के मसीहा और महान…
गोड्डा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के न्यायालय ने एकमत होकर मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में नगर थाना क्षेत्र के गंगटा निवासी वसीत रमाणी को दोषी पाकर पांच वर्ष सश्रम करावास व 5000 रूपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह सजा से दंडित किया गया है। नगर थाना क्षेत्र के गंगटा खुर्द के काली मंदिर निवासी अभिषेक रमाणी ने नगर थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 26 जनवरी 2014 को 12 बजे पानी का पंपसेट बाजार से खरीदकर ला रहा था। जैसे ही…
गोड्डा : पलामू के पिपरा में संपन्न 25वीं झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में गोड्डा से शामिल 20 पुरुष एवं महिला पहलवानों में से दस ने पदक हासिल कर एक बार फिर जिला का मान बढ़ाया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने बताया कि पदाकवीर पहलवानों में जहां प्लस टू उच्च विद्यालय तरडिहा के मो. जमील आलम ने ग्रीको रोमन स्टाइल के 45 किग्रा भार स्पर्धा का स्वर्ण तथा एसबीएसएसपीएस पथरगामा कॉलेज के पियूष कुमार साह ने 92 किग्रा का रजत हासिल कर गोड्डा को गौरवान्वित किया वहीं 55 किग्रा में एस बीएसएसपीएस…
गोड्डा : स्थानीय महिला कॉलेज में रविवार को पूर्ववर्ती छात्रा सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कॉलेज की स्थापना काल से लेकर पिछले सत्र तक की पास आउट छात्राएं जिनमें विभिन्न पेशे से जुड़ी महिलाएं एवं गृहिणियां शामिल हैं, उत्साह के साथ शरीक हुईं। शामिल प्रतिभागियों में मुख्य रूप से एडवोकेट रीना कुमारी डे, न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस की जिला प्रभारी मोनिका लाल, मुखिया रीना सोरेन, गृहिणी श्वेता कुमारी, ज्योति चौधरी, अध्यात्म प्रचारिका राजश्री वत्स, शिक्षिका निक्की कुमारी, निर्मला कुमारी, शिक्षिका कुमारी प्रीति प्रिया, पोषण सखी रानी कुमारी, ब्यूटीशियन रेशमा कुमारी, शिक्षिका ब्यूटी रानी, रौशन खातून, हिमाली मरांडी, जीनत आरा, मुसर्रफ…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा होने वाली आगामी चुनाव के मदेनजर एक रैली निकाली गई जो यूनियन परिषर शाखा से होकर प्लेटफार्म नंबर वन होते हुए पाकुड़ यार्ड तक गई । जहां आगामी 4 ,5 ,6 दिसंबर को होने वाले यूनियन के चुनाव में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के गाईता छाप पर मोहर लगाकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन को जीताने का आह्वान किया । ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया की अपने कर्मचारी हित में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने पाकुड़ के रेल कर्मियों हेतु…


