मुंबई । देश भर में दर्शकों का उत्साह बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज को लेकरचरम पर है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में है। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी एक अपडेट प्रशंसकों के साथ शेयर की है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी दी है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “यह अ/व है। फिल्म के पोस्टर में दमदार अभिनेता पुष्पा के अपने धांसू अंदाज में…
Author: Santal Express
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव का जायजा लिया। उपायुक्त ने शौचालय की स्वच्छता, समाहरणालय प्रांगण के सुन्दरीकरण और पेयजल क्षेत्र के सफाई पर विशेष ध्यान देने को लेकर कई निर्देश दिये। उपायुक्त ने अग्निशमन और ड्रेनेज की व्यवस्था को दुरुस्त करने और समाहरणालय में सौर ऊर्जा प्रणाली के विषय में जानकारी ली। उपायुक्त ने इस दौरान सभी अंचल और प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों की उपस्थिति की जानकारी गूगल लोकेशन के माध्यम से ली। उपायुक्त ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर समाहरणालाय स्तर के सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों के आइडेंटी कार्ड…
किसानों को सम्मान निधि, क्रेडिट कार्ड, और फसल बिक्री जैसी योजनाओं का मिलेगा लाभ नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिए कि देश के हर किसान को एक डिजिटल पहचान बनाने के लिए किसान आईडी कार्ड बनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि डिजिटल तरीके से किसानों को सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, और फसल बिक्री जैसी योजनाओं तक पहुंच सके। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को किसान पहचान-पत्र बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके तहत 28 नवंबर को राज्यों को पत्र भेजकर किसान पहचान-पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित…
छोटे व्यवसायी अब पांच लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकेंगे नई दिल्ली । भारतीय वित्तीय सेवा कंपनी एनबीएफसी ने अब छोटे कारोबारियों के लिए एक नया ऋण कार्यक्रम शुरू किया है, जो मुथूट फिनकॉर्प वन के माध्यम से केवल क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके उनके दैनिक लेनदेन के आधार पर मिलेगा। इस कार्यक्रम के जरिए रेहड़ी-पटरी वालों जैसे छोटे व्यवसायी अब पांच लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। एक बयान के अनुसार यह डिजिटल मंच मुथूट फिनकॉर्प वन के साथ काम करके एमएफएल के ठीक से तैयार किए गए उद्यमों को ऋण प्रदान करेगा। इस…
नई दिल्ली । भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि वह अपने करियर में आज तक विश्व कप में पदक नहीं जीत पाये हैं और इस कमी को 2026 में होने वाले टूर्नामेंट में पूरा करना चाहते हैं। भारत ने विश्व कप में अभी तक तीन पदक जीते हैं। उसने 1971 (बार्सिलोना) में कांस्य, 1973 में रजत (एम्स्टेलवीन, नीदरलैंड) और 1975 (कुआलालंपुर) में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से ही भारतीय टीम विश्वकप में पदक नहीं जीत पायी है। हरमनप्रीत तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के…
मुंबई । पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीकी अफ्रीकी किकेट लीग एसए20 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बनने की राह पर है। स्मिथ एसए20 लीग के आयुक्त हैं और उनका लीग को इस स्तर तक आने में विशेष योगदान रहा है। एसए20 का आयोजन पहले दो सत्र में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ ही किया गया था पर इस बार यह लीग नए साल में होने वाले टेस्ट मैच के बाद खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में शामिल खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता के तीसरे सत्र…
आईपीएस हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग में जॉइनिंग देने जा रहे थे बेंगलुरु । कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग के लिए ज्वाइनिंग देने जा रहे थे, तभी अचानक हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश निवासी आईपीएस की गाड़ी रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर सीएम सिद्धारमैया ने शोक जताया है। कर्नाटक के हासन जिले से प्राप्त जानकारी अनुसार आईपीएस अफसर हर्षवर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पहली तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने जा रहे थे। पुलिस के…
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम का मुद्दा गर्माया हुआ है। सैयद शुजा नाम के शख्स ने दावा किया कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। इसके बाद चुनाव आयोग ने सैयद शुजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत पर मुंबई साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने 30 नवंबर को सैयद शुजा के खिलाफ भारतीय न्याय और आईटी संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की है। दरअसल शुजा ने दावा किया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को लंदन से हैक किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद महाराष्ट्र…
मरीन ड्राइव से बांद्रा का सफर महज 12 मिनट में मुंबई । मुंबई में कोस्टल रोड यानि तटीय सड़क से आप सुपरफास्ट यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान आपको ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। दरअसल तटीय सड़क पर सबसे चुनौतीपूर्ण चरण समाप्त हो गया है। तटीय सड़क पर 560 टन का एक विशाल गर्डर लॉन्च किया गया है। इससे अब मरीन ड्राइव से बांद्रा तक की दूरी महज 12 मिनट में तय हो जाएगी। नए साल में पूरी तटीय सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी। तटीय सड़क पर 60 मीटर लंबे, 560…
नई दिल्ली। सर्दी में शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। गर्मी में तो लोग नारियल का पानी पीते हैं लेकिन सर्दी में भी नारियल पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में नारियल का पानी पीने से शरीर को नुकसान होता है लेकिन यह धारण गलीत है। सर्दियों में भी नारियल का पानी स्वास्थ्य को बनाए रखता है। ठंड में नारियल पानी न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। सर्दी में पानी कम…


