संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । समाजसेवी लुत्फुल हक के द्वारा समाजसेवा का कार्य निरन्तर जारी रखे हुए है , जो पाकुड़ जिले में अनुकरणीय मिसाल कायम किये हुए है। सोमवार को समाजसेवी के द्वारा हिरणपुर प्रखंड के मंझलाडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सेकड़ो लोगो को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया। इस शिविर में कोलकाता के नामचीन चिकित्सक डा. यासिह मित्रा व डा. तितास मल्लिक मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जो अपने अपने इलाज के लिए उपस्थित थे। चिकित्सको ने करीब 200 मरीजो का इलाज किया व निशुल्क दवा का भी…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़)। निर्धारित रूट छोड़कर हिरणपुर के रास्ते परिचालन किये जा रहे खाली कोयला डंफरो पर रविवार देर शाम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मराण्डी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी नवीन कुमार ने देरशाम रानीपुर चेकनाका निकट 64 खाली डंफरो को पकड़कर 3.81 लाख की जुर्माना कर वाहनों को छोड़ा गया है। उपायुक्त के द्वारा खाली कोयला डंफरो को वापसी में रात के 11 बजे से सुबह चार बजे तक हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर वापस जाने की निर्देश पूर्व में ही दिया गया था। इसके बावजूद चालको…
संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज । जिले के जीरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा लोहंडा से पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में साहिबगंज पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरवाबाडी थाना क्षेत्र के बड़ा लोहंडा में एक व्यक्ति हथियार लहराता घूम रहा है वह किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस बल का गठन कर छापेमारी…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई अधिकारियों ने मुलाकात की। इन अधिकारियों में उपायुक्त धनबाद माधवी मिश्रा, डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह, आईजी दक्षिणी छोटानागपुर अखिलेश झा, डीआईजी एसीबी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, डीआईजी हजारीबाग सुनील भास्कर, डीआईजी बोकारो सुरेंद्र झा और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अरविंद कुमार सिंह शामिल थे। मुख्यमंत्री से अधिकारियों की यह मुलाकात ने शिष्टाचार बताया गया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी और एडीजी सुमन गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात…
रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाह देते हुए राज्य के आदिम जनजातियों विशेषकर संथाल परगना क्षेत्र में निवास करने वाली पहाड़िया समाज की सामाजिक आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा कि झारखंड की आदिम जनजातियों, विशेष रूप से पहाड़िया समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आज भी यह समुदाय विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है और बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इनके गांवों तक आवागमन के लिए न तो सड़कों की उचित…
रांची । टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है। मामले में आरोपितों पर आरोप गठित होना है। इससे पहले खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए आरोपितों के जरिये डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया गया है। मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके परिजन सहित कई सहयोगियों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज हो चुकी है। 15 मई को ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार…
रांची । पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आयी नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। घटना रांची के कटहल मोड़ स्थित एक होटल की है, जहां बदमाशों ने कमरे में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी की। इस मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाना में मालदा के शुभेंदु मंडल, शांतनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता और सोमनाथ शर्मा पर केस किया है। उनका आरोप है कि लड़कों ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर खींची और उसे ब्लैकमेल किया। जानकारी के अनुसार, छात्रा कटहल मोड़ के काव्यन रेसीडेंसी में ठहरी…
बिहार में टैक्स फ्री करने की होगी मांग पूर्वी चंपारण ।दिल्ली के शाह ऑटोरियम में 3 और 4 दिसम्बर को आयोजित बिहार महोत्सव में डा. राजेश अस्थाना की फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह आकर्षण का केन्द्र बनी है।इसकी जानकारी देते बिहार महोत्सव के प्रणेता एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है।जिस पर बनी फिल्म दिल्ली और आसपास के प्रवासी बिहारियों काे खासा आकर्षित कर रहा है।लोगो में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के लेखक अभिनेता निर्देशक डा. राजेश…
संताल एक्सप्रेस साहिबगंज ब्यूरो साहिबगंज । सोमवार तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणचक-दलाही फाटक निकट निवासी बहुचर्चित शालिग्राम मंडल नामक व्यवसायी को सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है,साथ ही उक्त घटना के कारण व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल बन गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही घटनासथल पर तीनपहाड़ थाना पुलिस पहुंच कर घायल शालिग्राम मंडल को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले को लेकर बरहरवा डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मृतक शालिग्राम मंडल रोजाना की…
●दुमका-नाला रोड पर जामा थाना क्षेत्र के कमारदुधानी के पास हुआ हादसा संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका।सोमवार को दुमका नाला रोड पर कमारदुधानी के पास एक यात्री बस की टक्कर पिकअप वैन से हो गई।हादसा में बस पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।कृष्णा रजत रोडवेज की यह बस दुमका से नाला जा रही थी।जामा थाना क्षेत्र के कमारदुधानी में पालोजोरी से आ रही पिकअप वैन(नम्बर जेएच 04/9475) से बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।पिकअप वैन पर लकड़ी लोड था।हादसा की सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।बस पर सवार…


