संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज । जिले के जीरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा लोहंडा से पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में साहिबगंज पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरवाबाडी थाना क्षेत्र के बड़ा लोहंडा में एक व्यक्ति हथियार लहराता घूम रहा है वह किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस बल का गठन कर छापेमारी की जिस दरमियान पुलिस ने एक व्यक्ति का गिरफ्तार किया इसके पास से एक देसी कट्टा वह पॉकेट से दो गोली कि बरामदी हुई।पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम गुलाब सिह पिता इंद्रदेव सिंह बताया वही पुलिस कि छानबीन में पता चला कि उक्त व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम हरप्रशाद का रहने वाला है व वह यहां अपना बर्चस्व बनाने हेतु आया था।पूछताछ के बाद पुलिस ने कांड संख्या 184/24दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेज दिया।



