देवघर। करों थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकुपी गांव में बीते 27 नवंबर को रात्रि मे काण्ड के आरोपियों के द्वारा नजायज माजमा बनाकर बजरंगबली मंदिर में घुसकर तोड-फोड करते हुए बजरंगबली मंदिर को क्षतिग्रस्त कर लेने के आरोप में ग्रामीणों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। आरोपियों में जिला के करों थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादरी, टोला बुढ़ियाबाद के इशाक अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता रसिद मिया,असरफ अंसारी उम्र करीब 32 वर्ष पिता राजू मियां,फुरकान असारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता मेहबुब मियां,आलम अंसरी पिता कलाम मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है एवं अन्य अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। छापामारी दल में करों थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमर कुमार,पु०अ०नि० अशोक प्रसाद सिंह,पु०अ०नि० मनोरंजन महतो,चालक हवलदार – कृष्ण प्रसाद सिंह, आरक्षी जीवन मराण्डी,अमित कुमार छापामारी में शामिल थे।



