रांची । शहर के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव को आपराधिक गिरोह पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद करवा दिया है। मामले में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर वीकेएस तिवारी संगठन के पहाड़ी जी दस्ता का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में पहाड़ी जी दस्ता के चार से पांच सदस्य उमेडंडा पहुंचे थे और बाजार के दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद करने का निर्देश दिया और चले गए। इसके बाद मंगलवार को सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है।…
Author: Santal Express
अभिनेता विक्रांत मैसी ने किया अनुभव साझा नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। इस मौके पर कई कलाकारों सहित फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल थी। फिल्म की अभिनेत्री राशि खन्ना ने कहा कि जब मैंने यह फिल्म साइन की थी तो मैं बेहद खुश हुई थी। हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री इस फिल्म का इतना समर्थन करेंगे। पहले उन्होंने फिल्म का समर्थन किया, और आज अपने व्यस्ततम शेड्यूल से समय निकालकर हमारी फिल्म देखी। इसके साथ ही उन्होंने हमें यह भी बताया कि…
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए आज दस दिन पूरे हो गए हैं। अब तक पूरी सरकार का गठन हो जाता और सरकार अपने काम लें लग जाती। पर,ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर घमासान मचा हुआ है। ऐसे में महायुति के किसी नेता से जब सवाल पूछा जाता है कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा तो,वो बगलें झांकने लगता है। जबकि सूत्र दावा करते फिर रहे हैं कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। दूसरी तरफ ऐसा भी माना जा रहा है कि पर्ची किसी ऐसे नाम की निकलेगी जिसकी अभी तक…
नई दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र के 6वें दिन मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने अडानी और संभल हिंसा मामले को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सदन शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पोस्टर दिखाए। विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हुए। इसमें सपा और टीएमसी सदस्य शामिल नहीं हुए। विपक्ष के प्रदर्शन और नारेबाजी के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, कि देश चलाने के लिए संसद चलना आवश्यक है। संसद की कार्यवाही यदि ठीक से नहीं…
नागपुर । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री के पद और राजनैतिक संतुष्टि को लेकर बड़ा बयान दिया है। यहां आयोजित एक पुस्तक के विमोचन समारोह में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही डरा और सहमा रहता है। उसके भीतर डर बना रहता है कि न जाने कब हाईकमान उसकी छुट़टी कर दे। जहां तक राजनीति का सवाल है तो यहां कोई भी संतुष्ट नहीं होता है। गडकरी ने कहा है कि राजनीति असंतुष्ट आत्माओं का सागर है, जहां हर व्यक्ति दुखी है और अपने वर्तमान पद से ऊंचे पद की आकांक्षा रखता है। नागपुर में जीवन के 50 स्वर्णिम…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने केसों की सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट पर सख्त सीमा लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि इस तरह के निर्देश यह धारणा बना सकते हैं कि उच्चतम न्यायालय एक हेडमास्टर की तरह बर्ताव कर रही है। जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुइयां की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को एक मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर फैसला करने के लिए एक निश्चित समयसीमा निर्धारित करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि यह मामला हत्या से जुड़े एक आरोपी अमित कुमार से संबंधित था, जिसे मई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत…
नई दिल्ली । ड्राई फ्रूट्स अखरोट का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अखरोट न केवल पोषक तत्वों का भंडार है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। विशेषज्ञों के अनुसार, अखरोट को ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का उत्तम स्रोत माना जाता है। इसका नियमित सेवन दिमाग और दिल के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है। दिमाग की संरचना जैसा दिखने वाला अखरोट मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमागी कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं…
नई दिल्ली । यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन 10.6 घंटे या उससे अधिक समय तक बैठता है, लेटता है या आराम करता है, तो उसे दिल की बीमारियों और हृदयाघात का जोखिम बढ़ जाता है। यह खतरा उन लोगों में भी देखा गया, जो नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करते हैं। ताजा अध्ययन में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यूके बायो बैंक के 89,530 प्रतिभागियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। अध्ययन में यह देखा गया कि प्रतिभागी प्रतिदिन कितने घंटे आरामदायक स्थिति में रहते थे और उनकी शारीरिक गतिविधि का स्तर क्या था। अध्ययन के निष्कर्षों में…
ट्रेन में होंगे आठ डिब्बे, 2,638 यात्री कर सकेंगे यात्रा नई दिल्ली । भारतीय रेल हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च की तैयारी में है। कम दूरी वाले यात्रियों के लिए अनेक सुविधाओं के साथ समय बचाने वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशनों के बीच जल्द ही ट्रायल रन के लिए दौड़ेगी। इस हाइड्रोजन ट्रेन का डिजाइन और मानक संगठन द्वारा विकसित किया गया है। डिजाइन को दिसंबर 2021 में अंतिम रूप दिया गया था। तब से इसका काम लगातार चल रहा है। इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल अगले साल होने की संभावना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक…
यूपी कॉलेज की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे के बाद भड़के छात्र,अफसरों ने समझाया वाराणसी । यूपी कॉलेज की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर छिड़े रार के बीच छात्र भी खुल कर कालेज प्रबंधन के साथ खड़े हो गए है। कालेज परिसर में स्थित मजार के पास छात्रों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया तो विवाद की संभावना देख पुलिस अफसर फोर्स के साथ पहुंच गए। मजार से लेकर कालेज के मुख्य गेट तक पुलिस फोर्स सतर्क हो गई। छात्रों को मजार के पास हनुमान चालीसा पाठ न करने के लिए पुलिस अफसरों…


