Author: Santal Express

सीएम हेमंत के मंत्रिमंडल का विस्तार आज मंत्री पद के लिए कास्ट, प्रमंडल व जेंडर का रखा है ख्याल : गुलाम मीर रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार पांच दिसंबर को रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाएंगे, जो विधानसभा सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ…

Read More

साहिबगंज । जिले में अपराधियों के हौसला बुलंद चोरी व छिनतई कि घटना को अंजाम देकर हो जाते हैं फरार जहां ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोर्दजर्न्ना स्कूल के समीप दुल्हन के भाई के साथ मारपीट व गहने सहित नकदी छिनने की मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे को शादी का सामान पहुंचाने लड़की का भाई अपने एक भाई उमर के साथ जा रहा था. तभी छोटी कोर्दजर्न्ना स्कूल के निकट पहले से तकरीबन एक दर्जन अपराधी घात लगाए बैठे थे. जैसे लड़की के दो भाई वहां पहुंचे तभी उन लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक…

Read More

रांची । हेमंत सरकार के कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होना है। कांग्रेस कोटे से मंत्री पद के लिए पार्टी के आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कमलेश ने कहा कि मंत्री पद के लिए सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। पार्टी के विधायक दल के नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा। पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पास जो विभाग थे, वे बकरार रखे जायेंगे। बुधवार की देर शाम तक यह सूची मुख्यमंत्री…

Read More

भाजपा ने कि दुमका विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा सह आभार बैठक दुमका । अग्रसेन भवन दुमका में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को दुमका विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा सह आभार बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद एवं दुमका विधानसभा प्रत्याशी सुनील सोरेन, दुमका विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह, और दुमका विधानसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक विपिन अग्रवाल उपस्थित हुए। बैठक का उद्देश्य दुमका विधानसभा चुनाव के परिणामों का विश्लेषण करना, कमजोरियों को समझना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए…

Read More

दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में गिरिडीह ने गोड्डा को 10 विकेट से पराजित किया l आज सुबह गिरिडीह के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गोड्डा और की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 147 रन ही बना सकी l गिरिडीह की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष रंजन देव ने 31 रन देकर तीन खिलाड़ी को आउट किया जबकि मनजीत और आयुष कुमार यादव को दो-दो सफलता हाथ लगी l जवाब में बल्लेबाजी करने…

Read More

एम्स की सुविधाओं व व्यस्थाओं को सुलभ व सुदृढ़ करने का DC ने दिया निर्देश देवघर संताल एक्सप्रेस:-उपायुक्त की अध्यक्षता में एम्स प्रबंधन को जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाने वाली विभिन्न व्यस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति,जलापूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था,एम्स परिसर हेतु यातायात की सुविधा,एम्स के हस्तांतिरत जमीन की घेराबंदी,एम्स के आसपास प्लान्ड डेवलपमेंट, सुरक्षा व्यवस्था के साथ विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि एम्स को…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ )। फुटबॉल मैदान के समीप हटिया स्थित एक किराना दुकान में मंगलवार रात को आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। घटना को लेकर हिरणपुर सीओ मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, परन्तु आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर हटिया में स्थित पवन साह के किराना दुकान में रात करीब साढ़े 9 बजे आग लग गई। आसपास के लोगों द्वारा आग बुझाने का…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय हॉकी टीम पुरुष जूनियर एशिया कप फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले, अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह, बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और ओलंपियन गगन नारंग ने बुधवार को भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें ट्रॉफी घर वापस लाने के लिए प्रोत्साहित किया। हरभजन सिंह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश में कहा, “भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई जो आज पाकिस्तान के खिलाफ पुरुष जूनियर एशिया कप का फाइनल खेल रही है। दोस्तों, मैं आपको मैदान पर…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने भावना शर्मा और मेनिका के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ 31-28 से जीत के साथ 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप (एडब्ल्यूएचसी) 2024 में अपने अभियान की शुरूआत की। ‘चक दे ​​इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच भारत ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की और टूर्नामेंट का अपना पहला गोल प्रियंका ठाकुर के जरिए किया, जिन्होंने 2022 एशियाई महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुछ क्षण बाद, अनुभवी खिलाड़ी मेनिका ने अपना खाता खोला और भारत को…

Read More

पटना । बिहार राज्य शिक्षा विभाग ने बुधवार को शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़े मामले में आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सेवाकालीन प्रशिक्षण पर कहा है कि शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण उनके वर्तमान पदस्थापन के जिले में ही आयोजित कराया जाय। एस सिद्धार्थ के पत्र के मुताबिक, जिस जिले में शिक्षक की पोस्टिंग रहेगी उसी जिले में उन्हें सेवाकालीन प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व सूचना दी जाएगी। इससे शिक्षक उस प्रशिक्षण को लेकर पहले से ही पूर्ण तैयारी में रहेंगे।…

Read More