साहिबगंज । जिले में अपराधियों के हौसला बुलंद चोरी व छिनतई कि घटना को अंजाम देकर हो जाते हैं फरार जहां ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोर्दजर्न्ना स्कूल के समीप दुल्हन के भाई के साथ मारपीट व गहने सहित नकदी छिनने की मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे को शादी का सामान पहुंचाने लड़की का भाई अपने एक भाई उमर के साथ जा रहा था. तभी छोटी कोर्दजर्न्ना स्कूल के निकट पहले से तकरीबन एक दर्जन अपराधी घात लगाए बैठे थे. जैसे लड़की के दो भाई वहां पहुंचे तभी उन लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक कर उनसे कहा कि तुम्हारे पास जो भी समान है मुझे दे दो. लड़की के भाई ने विरोध किया तो वह लोग मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे जिससे वे लोग दोनों वहां बेहोश हो गए. पीछे से दुल्हन का एक मौसेरा भाई मोहम्मद शकील भी वहां पहुंचा उनके साथ भी मारपीट की गई है. इस मामले को लेकर लड़की के भाई मोहम्मद आदिल ने बताया कि हम दो लोग पहले गए थे. तभी उन लोगों ने रोक कर सोने का चेन, सोने की अंगूठी व चांदी का एक चेन सहित तकरीबन 50 हजार रुपया वे लोग मारपीट कर छीन लिया. बताया कि छोटू, राहुल सहित करीब एक दर्जन लोग ने हमलोगों के साथ मारपीट का पैसे व गहने छीना है. शोर शराबा की आवाज सुनकर वे लोग वहां से तो फरार हो गए. इसके बाद घर वालों को खबर मिली और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इधर इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है




