दोनों आरोपी फरार पुलिस कर रही है छापेमारी बहुत जल्द यह दोनों आरोपी होंगे पुलिस के गिरफ्त में: अजीत कुमार दुमका। जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव के चिटाही टोला में रविवार को हुई युवती की मौत की खबर सुनकर सोमवार को सांसद नलिन सोरेन मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सारी वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत न्यायसंगत कार्यवाही होगी। जानकारी के अनुसार रविवार को एक 19 वर्षीय युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया था। मृतका के परिजनों ने गांव…
Author: Santal Express
एक एकड़ 69 डिसमिल जमीन को लेकर बुलाई मोड़े मांझी थाना और गांव में भी हो चुकी है बैठक गोपीकांदर। गोपीकांदर अंचल क्षेत्र के पिंडरगढ़िया गांव में एक एकड़ 69 डिसमिल जमीन को लेकर मोड़े मांझी की बैठक बुलाई गई। हालांकि मोड़े मांझी की इस बैठक में द्वितीय पक्ष हाजिर नहीं हुए। मामले की जानकारी मिलने पर गोपीकांदर पुलिस ने द्वितीय पक्ष के सात लोगों को थाना ले आई है, जबकि प्रथम पक्ष को भी थाना आने की हिदायत दी गई है। मोड़े मांझी की अध्यक्षता कर रहे सुनील हांसदा ने बताया कि पिंडरगढ़िया गांव के प्रथम पक्ष छोटा कीस्टो…
दुमका ब्यूरो दुमका। पुलिस महानिरीक्षक संथाल परगना प्रक्षेप दुमका के क्रांति कुमार गढ़ीदेसी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन अंतरराज्यीय सीमा बैठक सोमवार को हुई । उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक से आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जानकारीयों का किया आदान-प्रदान।पुलिस महानिरीक्षक ने घटना मुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारीयों से किया सहयोग की अपेक्षा।पुलिस महानिरीक्षक ने अंतर राज्य के सभी जिलों से अवैध शराब के परिवहन एवं रोकथाम को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश।अवैध धनराशि का परिवहन…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम के साधना कक्ष में जिला समन्वयक बरूण कुमार की अध्यक्षता में गायत्री परिवार साधकों की जिला स्तरीय गोष्ठी का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन तथा गुरु गायत्री मंत्र से किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि हमारे ऋषियों, मुनियों द्वारा प्रतिपादित जप और तप के माध्यम से मानव कल्याण की आध्यात्मिक धारा की पुनर्स्थापना तथा जन जन तक पहुंचाने की श्रृंखला में 24 नवंबर 2024 को 24 लाख गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान 24 घंटा में पुरा करने का विहंगम संकल्प…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर इकाई की एक समीक्षात्मक बैठक जिला अध्यक्ष निर्मल प्रकाश दीपक की अध्यक्षता में पोखना टीला में आहूत की गई।कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों में सामाजिक कार्य में रुचि नहीं रहने के कारण अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यक्रम की गति में बाधा आ रही थी।जिस कारण से प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी चंद्र विजय प्रसाद चंदन ने सभी प्रकोष्ठों की समीक्षा कर कार्यकारिणी में परिवर्तन करने का प्रस्ताव दिया।प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रभारी की अनुमति से एवं बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी में परिवर्तन किया गया। मुख्य…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-विनायक आर्ट गैलरी में कला प्रदर्शनी रंग नृत्य का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप भैया महाराज विशिष्ट अतिथि प्रो. रामनंदन सिंह, प्रसिद्ध उद्धोषक व शिक्षाविद रामसेवक सिंह गुंजन थे।प्रदर्शनी का संचालन मशहूर चित्रकार व विनायक आर्ट गैलेरी के संस्थापक मार्कंडेय जजवाड़े के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पांच अक्टूबर को प्रदर्शनी का विधिवत समापन किया गया।कार्यक्रम संचालन डॉ नीतू ने किया।छात्राओं ने तिलक लगाकर अतिथि का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।साथ ही प्रदर्शनी में…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवनियुक्त प्राचार्य डॉ टी.पी सिंह का बुके देकर स्वागत किया गया। अभाविप देवघर के जिला संयोजक प्रशांत शंकर ने प्राचार्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा की छात्र-छात्राएं यह आशा करते है की आपके नेतृत्व में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओ का उत्थान होगा एंव छात्र – छात्राओं को आगे होने वाली समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज सिंह ने कहा कि आपका कार्यकाल में महाविद्यालय नए ऊंचाइयों को छूएगा एवं विश्वविद्यालय स्तर पर अपना परचम लहराएगा।मौके पर कॉलेज अध्यक्ष कुंदन लाल यादव,मंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष सौरव कुमार,के अलावा संतोष कुमार,अर्पित आदि…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में भी अब रक्तदान को लेकर काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है।वैसे तो बाबा नगरी में रक्तदान के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।पर समीर मिश्रा एवं आदित्य कुमार जैसे कुछ एक यैसें भी युवा हैं जिनमें रक्तदान करने और करवाने को लेकर एक अलग सा जज़्बा दिखता है।इसी क्रम में आज रक्तदान युवा ने रक्तदान किया है इन्हीं में से एक युवा हैं. अनिल कुमार जिन्होंने किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जरूरत के लिहाज़ से अपना रक्तदान कर उन्हें मदद करते हुए बी पोजेटिव रक्त दान किया है।रक्तदानी अनिल कुमार एवं…
देवघर। प्रेम प्रसंग में भागलपुर शहरी क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी युगल को देवघर के कुंडा थाना के कटिया इलाके से बरामद किया गया। बताया जाता है कि दोनों ने बाबा मंदिर में शादी की कर लिया है। प्रेमी युगल दोनों बालिग है। बताया जाता है कि दोनों के बीच लगभग एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भागलपुर में फास्ट फूड दुकान चलाने का कार्य करता है। युवती उसके दुकान में हमेशा आती रहती थी। उसी क्रम में दोनों के बीच प्यार हो गया। युवक का नाम मोहित कुमार दास है जो भागलपुर जिला के ईशाखचक थाना…
12 मोबाइल 20 सिम कार्ड,04 एटीएम कार्ड बरामद देवघर। साइबर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से छापेमारी कर 08 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है एवं एक को विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है। साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल,20 सिम कार्ड,04 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केनमनकाठी गांव के नन्दन दास, पिता बद्री दास,रोहित कुमार दास,पिता मानेश्वर दास बिहार के जमुई जिले के गोपालपुर गांव वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दन पहाड़ के निवासी बिनोद कुमार,पिता उमाशंकर दास, जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरी…



