दुमका ब्यूरो
दुमका। पुलिस महानिरीक्षक संथाल परगना प्रक्षेप दुमका के क्रांति कुमार गढ़ीदेसी ने पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन अंतरराज्यीय सीमा बैठक सोमवार को हुई ।
उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक से आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जानकारीयों का किया आदान-प्रदान।पुलिस महानिरीक्षक ने घटना मुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारीयों से किया सहयोग की अपेक्षा।पुलिस महानिरीक्षक ने अंतर राज्य के सभी जिलों से अवैध शराब के परिवहन एवं रोकथाम को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश।अवैध धनराशि का परिवहन ना हो इसके लिए चेक पोस्ट बनाने एवं कड़ी निगरानी हेतु दिए गए विशेष दिशा निर्देश।मादक पदार्थों के परिवहन के रोकथाम को लेकर चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर दिए गए विशेष दिशा निर्देश।झारखंड राज्य के फरार अभियुक्तों के एवं पश्चिम बंगाल राज्य के कांडो में संलिप्त फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के सूचनाओं का आदान-प्रदान करने को लेकर दिए विशेष दिशा निर्देश। पुलिस महानिरीक्षक बीरभूम पश्चिम बंगाल ने कहा पुलिस महानिरीक्षक संथाल परगना, प्रक्षेत्र दुमका के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का किया जाएगा सुगमतापूर्वक पालन। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक संस्थान परगना क्षेत्र संजीव कुमार एवं संथाल परगना क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खेरवार, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक पाकुड़, पुलिस अधीक्षक साहिबगंज एवं पश्चिम बंगाल से पुलिस अधीक्षक बीरभूम, पुलिस अधीक्षक आसनसोल पश्चिम बंगाल, पुलिस महानिरीक्षक बीरभूम एवं पश्चिम बंगाल के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए।
सभी ने किया सहयोग का वादा।


