देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम के साधना कक्ष में जिला समन्वयक बरूण कुमार की अध्यक्षता में गायत्री परिवार साधकों की जिला स्तरीय गोष्ठी का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन तथा गुरु गायत्री मंत्र से किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि हमारे ऋषियों, मुनियों द्वारा प्रतिपादित जप और तप के माध्यम से मानव कल्याण की आध्यात्मिक धारा की पुनर्स्थापना तथा जन जन तक पहुंचाने की श्रृंखला में 24 नवंबर 2024 को 24 लाख गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान 24 घंटा में पुरा करने का विहंगम संकल्प देवघर जिला गायत्री परिवार ने लिया। सर्वार्थ सिद्धि योग में 24 अक्षरों वाली गायत्री महामंत्र,24 तारीख,24 घंटा में 24 लाख गायत्री महामंत्र जप की पूर्णाहुति एक अद्भुत , दुर्लभ और चमत्कारी संयोग है। गायत्री साधना कलियुग का कल्पवृक्ष है जो जीवन में सुख शांति समृद्धि और शरीर त्यागने पर मोक्षदायिनी है। इस विराट अभियान में 24 पालियों में 300 तीन सौ से अधिक साधकों की सहभागिता होगी जिसकी व्यवस्था में जाग्रत आत्माएं पूर्णाहुति तक सतत कार्यरत रहेगी। गोष्ठी में मुख्य ट्रस्टी महेंद्र प्रसाद यादव, उदय शंकर सिंह, सुरेश राउत, शोभा बरनवाल,अनिता देवी,कान्ति देवी, निशा कुमारी,मीरा देवी,बबिता सिंह, रत्ना सिन्हा, निर्मला राय आदि बडी संख्या में गायत्री परिवार उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


