देवघर संताल एक्सप्रेस:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवनियुक्त प्राचार्य डॉ टी.पी सिंह का बुके देकर स्वागत किया गया। अभाविप देवघर के जिला संयोजक प्रशांत शंकर ने प्राचार्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा की छात्र-छात्राएं यह आशा करते है की आपके नेतृत्व में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओ का उत्थान होगा एंव छात्र – छात्राओं को आगे होने वाली समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज सिंह ने कहा कि आपका कार्यकाल में महाविद्यालय नए ऊंचाइयों को छूएगा एवं विश्वविद्यालय स्तर पर अपना परचम लहराएगा।मौके पर कॉलेज अध्यक्ष कुंदन लाल यादव,मंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष सौरव कुमार,के अलावा संतोष कुमार,अर्पित आदि लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


