रांची । राजधानी रांची में चारो और सिर्फ दुर्गा पूजा के पंडाल का निर्माण हो रहा है। लगभग 80 प्रतिशत तक पंडालों का निर्माण पूरा हो गया है। तृतीय (शनिवार) से ही पंडालों के पट खुलने लगेंगे। सभी पंडालों में 24 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में रांची के चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बना रही है। इस भव्य पंडाल की ऊंचाई 71 फीट, लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 60 फीट है। बंगाल के 20 कारीगर कई दिनों से निर्माण कार्य में जुटे हैं। पंडाल के अंदर रामायण के…
Author: Santal Express
हजारीबाग । जिले के केरेडारी में एक बार फिर से नक्सलियों ने आगजनी व गोली बारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एनटीपीसी के केरेडारी व चट्टीबरियातू कोल परियोजना से कोयला ठुलाई में लगे पांच हाइवा वाहन चालकों के साथ मारपीट पीट करते हुए वाहनों में आग लगा दी। आगजानी की घटना में पांच वाहन का केबिन वा इंजन जल कर राख हो गया। इसके अलावे नक्सलियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में दो राउंड व तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। एक वाहन केरेडारी के पेटो पंचायत समिति सदस्य अरविंद का हैं जबकि चार…
गिरिडीह । सेवा में लापरवाही करने एवं ग्रामीण से रकम वसूली के आरोप में गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। सोमवार की देर रात हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने दीपेश कुमार को पीरटाड़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व थाना प्रभारी गौतम कुमार पर बालू लोड गाड़ी को जब्त करने के बाद पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने जब्त बालू लोड गाड़ी के साथ बालू लोड गाड़ी के चालक को…
रांची । झारखंड सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा उपहार दिया है।झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक में फैसला लिया गया है कि बिजली के दर में कोई वृद्धि नहीं होगी।साथ ही उपभोक्ताओं के लिए दूसरी राहत की बात ये है कि उन्हें अब मीटर का रेंट भी नहीं होगा।आयोग का कहना है कि बिजली की सप्लाई में सुधार नहीं होने की वजह से बिजली दर में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है।यहां बता दें कि झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिजली दर बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा था। जिसपर आज झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने फैसला लिया।जिससे उपभोक्ताओं को…
रांची । राज्य सरकार ने छह आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया।इसमें चार जिलों के डीसी को भी बदल दिया है। मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले के उपायुक्त की कमान सौंपी गई है। वहीं शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ के उपायुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।रंजीत कुमार लाल को उर्जा उत्पादन निगम के एमडी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया।
कार्यकर्ता बैठक स्थल पर पंखा नहीं रहने पर हाथ डुलाने वाले पंखे की हुई जमकर बिक्री दुमका ब्यूरो दुमका। भाजपा के द्वारा सोमवार को आयोजित आउटडोर स्टेडियम में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में एक अलग ही नजारा देखने को मौका मिला। उमस भरी गर्मी में भाजपा कार्यकर्ता अपने बड़े नेता का इंतजार करते रहे। कार्यकर्ता पसीना से बेहाल, कंठ का तरी सूखा, पानी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर दिख नहीं रहा था कार्यकर्ता की नजरे इधर-उधर झांक ररही थी, शायद कोई उन्हें पेयजल उपलब्ध करा दे। इस हालात से परेशान कार्यकर्ता को जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो एक महिला…
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने सोमवार को 2004 के बाद नियुक्त पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार, रांची से प्राप्त संकल्प को अधिसूचित कर दिया है। कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव कुमार द्वारा सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी पुरानी पेंशन से संबंधित संकल्प अपने पूर्ण प्रावधानों के साथ अधिसूचित किया जाता है। इसी…
दुमका। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की कोर कमिटी एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में हजारीबाग के सर्किट हाउस में संपन्न हुई। उक्त बैठक में दुमका , रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा आदि जिलों सहित राज्य के कई जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में दुमका जिला से कोर कमिटी के सदस्य के रूप में डॉ विनोद कुमार शर्मा विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग , संताल परगना कॉलेज और गंगाधर शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने जहां कोर कमिटी के महत्वपूर्ण उद्देश्यों सहित संगठन के बायलॉज के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया तो वहीं उन्होंने संगठनात्मक…
गोपीकांदर । प्रखंड अन्तर्गत मुहालो एवं दुवारिया गांव के बीच तिरुपति नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सात गांव के ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाते हुए पुलिया नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया । बता दें कि मुहालो एवं दुवारिया गांव के बीच तिरुपति नदी पर पिछले दो दशक से पुलिया निर्माण की मांग दुवारिया, डुमरतलला, कोचापानी, बांसपहाड़ी, तालबाड़िया, मुड़ासाल एवं धवाडंगाल आदि गांव कें लोग करते आ रहे है। नदी में पुल नहीं होने पर प्रखंड मुख्यालय आने जाने में इस वर्षा के दिनों में काफी दिक्कतों को…
झारखंड के ‘सत्ता का सिंह द्वार’ बना संथाल परगना भोगनाडीह से शुरू किया गया परिवर्तन यात्रा का दुमका में हुआ समापन समारोह भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव से एकत्रित मिट्टी के संग्रह कोएमपी के सीएम को सौंपा एस.के. झा. ‘सुमन’ दुमका। झारखंड के विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1855 के संथाल विद्रोह के नेतृत्व करने वाले सिदो कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह से भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर से की। सोमवार को इस कार्यक्रम का समापन समारोह शहर के आउटडोर स्टेडियम में झारखंड के ‘सत्ता का सिंह द्वार’ संथाल परगना…



