कार्यकर्ता बैठक स्थल पर पंखा नहीं रहने पर हाथ डुलाने वाले पंखे की हुई जमकर बिक्री
दुमका ब्यूरो
दुमका। भाजपा के द्वारा सोमवार को आयोजित आउटडोर स्टेडियम में परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में एक अलग ही नजारा देखने को मौका मिला। उमस भरी गर्मी में भाजपा कार्यकर्ता अपने बड़े नेता का इंतजार करते रहे। कार्यकर्ता पसीना से बेहाल, कंठ का तरी सूखा, पानी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर दिख नहीं रहा था कार्यकर्ता की नजरे इधर-उधर झांक ररही थी, शायद कोई उन्हें पेयजल उपलब्ध करा दे। इस हालात से परेशान कार्यकर्ता को जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो एक महिला कार्यकर्ता ने जोरदार विरोध पार्टी पदाधिकारी के बीच दर्ज कराया । पार्टी के पदाधिकारी का हृदय पसीजा उसके बाद पार्टी की ओर से पेयजल की सुविधा तुरंत मुहैया कराई गई। इसी बीच ताक में बैठे हाथ से डुलाने वाले पंखा का विक्रेता भी आ धमका, यह नजारा भी अजीब था। पसीना से बेहाल कार्यकर्ताओं को हाथ डोलने वाला पंखा बेचने वाले की और लपका। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे खरीद भी संथाल एक्सप्रेस के पत्रकार की भी नजरे उसे और गई तो उसे पंखा विक्रेता से पूछा अब तक आपकी कितनी बिक्री हो गई है और आप कहां से हैं तो उन्होंने कहा मैं शहर के टीन बाजार ब रहने वाला हूं मेरा नाम राजू उर्फ शहाबुद्दीन है । मैं अब तक एक दर्जन पंखा बेच चुका हूं। जिसकी कीमत 20 रुपए है, 240 रुपए का पंखा का मैं व्यवसाय कर लिया है। तब तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,बाबूलाल मरांडी एवं अर्जुन मुंडा की आने की सूचना हो गई। सबकी नज़रें सभा स्थल पर टिक गई। हालांकि कार्यकर्ताओं में उत्साह में कोई कमी नहीं थी अपने नेता का इंतजार करते हुए देखा गया और आने पर जोरदार स्वागत भी किया और संभावना है कि पार्टी से मिले संकल्प के साथ भाजपा के कार्यकर्ता अपने निवास स्थल की ओर प्रस्थान कर गए। हालांकि इसी बीच एक और संकल्प भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव-गांव से मांटी संग्रहित कर मांटी, बेटी और सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार बनाने का संकल्पित संग्रहित मिट्टी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया गया।


