दुमका। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की कोर कमिटी एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में हजारीबाग के सर्किट हाउस में संपन्न हुई। उक्त बैठक में दुमका , रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा आदि जिलों सहित राज्य के कई जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में दुमका जिला से कोर कमिटी के सदस्य के रूप में डॉ विनोद कुमार शर्मा विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग , संताल परगना कॉलेज और गंगाधर शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने जहां कोर कमिटी के महत्वपूर्ण उद्देश्यों सहित संगठन के बायलॉज के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया तो वहीं उन्होंने संगठनात्मक रूप से कार्य कर समाज को एक ऊंचाई देने की बात भी दुहराई। उन्होंने सदस्यों को मानकों पर चल नेतृत्व क्षमता को सामाजिक हित में प्रदर्शित करने की सलाह भी दिए। साथ ही उन्होंने इस बात से जागरूक किया कि लोग राजनीतिक अधिकारों के प्रति सचेत होकर नेतृत्व के लिए भी आगे बढ़े। मौके पर डॉ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन एक नेतृत्व शक्ति होता है। मानवीय क्षमता का अमूल्य पूंजी व धरोहर होता है। वो विश्वास होता है लोगों के सपनों को ज़मीनी स्तर पर पूरा करता है। विश्वकर्मा समाज भी प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास राणा के नेतृत्व में अपने लोगों को टीम, ट्रस्ट, लिंकेज आदि के द्वारा एक उन्नत सामाजिक जीवन प्रदान करने को कटिबद्ध है। डॉ शर्मा ने इस बात को भी प्रमुखता से कहा कि समाज या संस्था का उद्देश्य न केवल संगठन का विकास, विस्तार और समृद्धि है बल्कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ उन्हें लाभ पहुंचाना और बेहतर सामाजिक जीवन के लिए मार्ग प्रशस्त करना भी है। दुमका जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कहा कि हमारे समाज को भी राजनीतिक नेतृत्व करने का मौका मिले। हमारे समाज महिलाओं का भी विशेष योगदान सार्थक साबित हो रहा है। समाज की जन भावनाओं को लेकर जहां आगे बढ़ने की जरूरत है वहीं उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने की भी आवश्यकता है। बैठक में दो महीने में एक बार जिला कार्यकारिणी की बैठक, प्रखंड स्तर पर प्रतिमाह बैठक और उसका प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन एंड फॉलो अप, त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन, आदि सहित कई जरुरी बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रधान महासचिव संतन शर्मा, दिलीप शर्मा, डोमन शर्मा, देवराज शर्मा,नंदलाल शर्मा, गुप्तेश्वर शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्ण शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य कई अन्य जिला के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे और बैठक को सार्थक बनाने में सराहनीय भूमिका निभाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


