दोनों आरोपी फरार पुलिस कर रही है छापेमारी
बहुत जल्द यह दोनों आरोपी होंगे पुलिस के गिरफ्त में: अजीत कुमार
दुमका। जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव के चिटाही टोला में रविवार को हुई युवती की मौत की खबर सुनकर सोमवार को सांसद नलिन सोरेन मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सारी वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत न्यायसंगत कार्यवाही होगी। जानकारी के अनुसार रविवार को एक 19 वर्षीय युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया था। मृतका के परिजनों ने गांव के ही अकमल अंसारी और उसके पिता शमीम अंसारी द्वारा डराने धमकाने से युवती के द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मामला दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है । एफआईआर संख्या 81/24, दिनांक 29/09/2024 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 351/3,3/5 की धारा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक दोनों आरोपी फरार हैं । बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद न्यायसंगत कार्यवाही की जायेगी। मौके पर उपप्रमुख षष्टिपद नंदी, सिद्धार्थ लाहा, अनवर अंसारी, अकरम अंसारी आदि शामिल थे।


