12 मोबाइल 20 सिम कार्ड,04 एटीएम कार्ड बरामद
देवघर। साइबर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से छापेमारी कर 08 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है एवं एक को विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है।
साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल,20 सिम कार्ड,04 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केनमनकाठी गांव के नन्दन दास, पिता बद्री दास,रोहित कुमार दास,पिता मानेश्वर दास बिहार के जमुई जिले के गोपालपुर गांव वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दन पहाड़ के निवासी बिनोद कुमार,पिता उमाशंकर दास,
जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरी गांव के
बासुदेव दास, एवं राजेन्द्र दोनों पिता स्व० सुरेश दास,देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोटो गांव के
होरिल कुमार दास,पिता गुही दास,बिहार राज्य के जमुई जिले के चन्द्रमनडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगनियां गांव के प्रमोद कुमार,पिता गोपाल दास, एवं जमुई के ही बिशनपुर गांव के
विक्रम दास,पिता रघु दास शामिल हैं।उक्त साइबर आरोपी,किशोर के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 06 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है। इस संदर्भ मे साइबर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जसीडीह थाना अंतर्गत रायडीह जंगल एवं ग्राम सुजानी स्थित सुजानी नर्सरी के पास कुछ साईबर अपराधी फर्जी बैंक,कस्टमर केअर,सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। उपरांत जसीडीह थाना अंतर्गत रायडीह जंगल एवं सुजारी नर्सरी के पास छापामारी आठ साईबर अपराधी एवं एक किशोर को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल, सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केअर, सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। इन सभी को पूछताछ के बाद कोर्ट में हाजिर कर जेल भेज दिया गया।


