जरमुंडी । जरमुंडी विधान सभा क्षेत्र के रायकिनारी पंचायत के मचकोल गांव में युवा जनता दल के देवघर जिला अध्यक्ष सुमित देव एवं दुमका जिला अध्यक्ष रंजन मिश्रा के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायकिनारी के सभी गावों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए देवघर के जिला अध्यक्ष सुमित देव ने आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए लोगों से अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने वर्तमान विधायक की नाकाम बताया। कहा कि जरमुंडी के विधायक जिस विभाग के मंत्री रहे उसी के लिए…
Author: Santal Express
डीजीपी बासुकीनाथ में पूजा के बाद तारापीठ के लिए प्रस्थान कर गए जरमुंडी । बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में मंगलवार को झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पूजा-अर्चना किया। इस मौके पर डीजीपी को उनके तीर्थ पुरोहित पंडित मणिकांत झा मन्नो बाबा, पं संजय झा, मुकेश झा, प्यारेलाल गैरोला हरिओम, विक्की झा, यमुना पत्रलेख सहित ग्यारह पुरोहितों के दल ने विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा कराई। इस दौरान आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, एसपी पीताम्बर खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, जरमुंडी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार श्यामानंद मंडल व बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद…
आरजेडी के झारखंड प्रभारी के समक्ष जरमुंडी विधानसभा से चुनाव लड़ने का ठोका दावा, कहा राजद ही जरमुंडी सीट जीत सकती है जरमुंडी । झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ उपराजधानी दुमका जिले का एकमात्र सामान्य सीट जरमुंडी में लगातार चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। महागठबंधन के सीटिंग सीट पर जहां कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं बाल कल्याण समिति के चैयरपर्सन डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने अपने दूसरे कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल…
दुमका । जिला उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मंगलवार को सामाजिक कुरीति निवारण जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| मौके पर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर बाल विवाह, डायन प्रथा सहित सभी सामाजिक कुरीतियां के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जागरूकता के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्र में नुक्कड़-नाटक, गीत-नाट्य के माध्यम से लोगों को बाल-विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कहा कि सामाजिक कुरीति व बाल-विवाह समाज के लिए एक अभिशाप है…
दुमका। अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण को लेकर डीएमओ आनंद कुमार पूरी तरह से सख्त हैं। उन्होंने अपने पद स्थापना के साथ जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम को लेकर सख्त कदम उठाए और अवैध कारोबारियों को चेतावनी भी दी थी कि अवैध कारोबारी सुधर जाए अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश पर अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में छापेमारी की एवं वहा अवैध रूप से संचालित हो रहे दो क्रशर को पकड़ा एवं उसे अविलंब सील कर दिया। ऐसे…
दुमका। नगर थाना क्षेत्र में स्थित खुंटा बांध में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को हो गई। जानकारी के अनुसार हरणकुंडी के रहने वाले 32 वर्षीय जितेन्द्र साह उर्फ जीतू खुंटा बांध तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। लोगों ने उसे तैरते हुए देखा तो नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर परिजनों को बुलवाया। परिजनों के पुष्टि करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिये दुमका के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव…
दुमका। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधी मैदान परिसर में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चैतन्य देवियों की झांकी दिखाई जाएगी। इस चैतन्य देवियों की झांकी में लोगों के लिए साक्षात मां दुर्गा का जीवंत झांकी लोगों को दिखाई देगी इस झांकी में मां दुर्गा के अलावा, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक की जीवित झांकी लोगों को दिखाई देगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके जयमाला ने बताया कि गांधी मैदान परिसर में में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई जा रही है। यह झांकी प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक दिखाया जाएगा। वही…
हरियाणा की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जनहितकारी नीतियों पर जताया है विश्वास: डॉक्टर लुईस मरांडी दुमका। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अमित रक्षित के नेतृत्व में टीन बाजार चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लुईस…
दुमका। शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर मंगलवार के संध्या 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार एवं एसडीओ कौशल कुमार सहित जिले के पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, अतिक्रमण को लेकर जायजा लिया है। जिसमें मुख्य रूप से दुमका शहरी क्षेत्र के सिंधी चौक से मारवाड़ी चौक, टिन बाजार, टाटा शोरूम रहा इसके अलावे शहर के अन्य जगहों सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों को अतिक्रमण को लेकर किया गया चालान। साथ ही साथ इधर-उधर लगे वाहनों का भी किया गया चालान।
निषाद समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया दावा साहिबगंज। राजमहल विधानसभा चुनाव में निषाद समाज से प्रत्याशी देने की मांग को लेकर मंगलवार को मछुआ सोसाइटी सभागार में निषाद समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। निषाद समाज अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि पिछड़ेपन के चलते उनके समाज का विकास नहीं हो रहा। उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं। ऐसे में पूरे झारखंड में निषादों की सबसे अधिक आबादी राजमहल विधानसभा में होने से यहां उनके समाज से ही किसी राजनीतिक दल को प्रत्याशी बनाना चाहिए। इससे उनकी जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के अपना उम्मीदवार…


