जरमुंडी । जरमुंडी विधान सभा क्षेत्र के रायकिनारी पंचायत के मचकोल गांव में युवा जनता दल के देवघर जिला अध्यक्ष सुमित देव एवं दुमका जिला अध्यक्ष रंजन मिश्रा के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायकिनारी के सभी गावों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए देवघर के जिला अध्यक्ष सुमित देव ने आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए लोगों से अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने वर्तमान विधायक की नाकाम बताया। कहा कि जरमुंडी के विधायक जिस विभाग के मंत्री रहे उसी के लिए जनता तरसती रही। सबसे ज्यादा लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा का हाल बेहाल है। दुमका के जिला अध्यक्ष रंजन मिश्र ने कहा कि उम्मीद है इस बार एन डी ए गठबंधन के तहत जरमुंडी सीट जदयू के खाते में आने की पूरी संभावना है। इस सीट से युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह हीं पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगें। कहा कि 13 अक्टुबर से जरमुंडी के एक- एक गाँव एक- एक पंचायत के मतदाताओं से सीधा संपर्क किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


