Author: Santal Express

रांची । राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में तीन और आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किया गया है। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को नवाब चिस्ती उर्फ समद, शकील उर्फ कारू और नदीम अंसारी पर आरोप तय किया गया है। मामले में अब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई जाएगी। मामले में पूर्व से 11 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं। इसमें मो. अफसर, मो. शाहबाज, मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, मो. तबारक कुरैशी, अफसर, अरमान हुसैन, मो. रमजान, मो. अमजद, मो. माज, मो. सरफराज एवं मो. इरफान अंसारी…

Read More

रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में झारखंड ऊर्जा उत्पाद निगम लिमिटेड के खाते से 109 करोड़ की फर्जी निकासी हुई है, जो गंभीर आर्थिक अपराध है। मरांडी ने कहा कि कुछ अधिकारियों पर केस दर्ज कराकर राज्य सरकार फर्जी निकासी मामले में सीआईडी जांच करने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में सीआईडी जांच की विश्वसनीयता हमेशा शक-सवालों के घेरे में रही है?…

Read More

रांची । पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी युवक प्रभुनाथ लोहरा उर्फ टुप्पा लोहरा को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे अलग से सजा काटनी होगी। अदालत ने पिछले सप्ताह आरोपित को मामले में दोषी करार दिया था। वह बेड़ो निवासी है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने 27 मई, 2020 को बेड़ो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लोहरा ने खेल रही…

Read More

रांची । दुर्गा पूजा के मद्देनजर बुधवार को रांची पुलिस लाइन मैदान में उपद्रवी तत्वों से निपटने का मॉक ड्रिल किया गया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रांची पुलिस लाइन में एहतियातन हिंसा से निपटने के लिए पुलिस जवानों और पदाधिकारियों ने मॉक ड्रिल की। इसमें बड़ी संख्या में रांची पुलिस के जवानों ने भाग लिया और उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास किया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस जवानों ने मॉकड्रिल की। रांची पुलिस की मॉकड्रिल में पुलिस की…

Read More

मुल्तान । इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बुधवार को एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, वह टेस्ट क्रिकेट में थ्री लायंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। रूट ने मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड पर 71 रन का आंकड़ा छूते ही पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट अब तक इंग्लैंड के लिए लंबे प्रारूप में 12513 रन बना चुके हैं, समाचार लिखे जाने तक रूट 111 रन बनाकर नाबाद हैं। कुक ने टेस्ट क्रिकेट…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने की उत्तराखंड की क्षमता पर विश्वास जताया। पीटी उषा ने कहा, “मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के सीएम राष्ट्रीय खेलों और शीतकालीन खेलों की अच्छी मेजबानी के लिए तैयार और आश्वस्त हैं।” 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे। इसका पूरा कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय…

Read More

अभिनेता अल्लू अर्जन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पिछले कुछ दिनों से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुके हैं, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। ऐसे में मेकर्स ने एक खुशखबरी दी है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का पहला भाग पूरा हो चुका है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्ट शेयर किया…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की इससे परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होगी। इसके कारण शिल्पा शेट्टी विवादों के घेरे में हैं। एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के मौके पर शिल्पा शेट्टी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। इस बीच, शिल्पा कार्यक्रम स्थल में दाखिल हुईं जहां नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र थे। परिणामस्वरूप, यातायात जाम से आम नागरिकों को भारी असुविधा हुई। कलमबाग चौक पर…

Read More

कार्तिक आर्यन हिट फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ से रूह बाबा के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस नई फिल्म में वह त्रिप्ति डिमरी, ओरिजनल मंजुलिका, विद्या बालन और उनकी साथी, माधुरी दीक्षित के साथ नज़र आएंगे। अनीस बज़्मी के निर्देशन में इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। कार्तिक आर्यन और त्रिप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिससे हर तरफ मौजूद फैंस के बीच एक्साइटमेंट को लहर दौड़ गई है। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के रूप में वापस आते हुए दिखाया गया है, जो अपने मज़ेदार…

Read More

मुंबई । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई गवर्नर ने 7 अक्‍टूबर से शुरू तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समीति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी। शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में वास्तविक जीडीपी में वृद्धि 6.7 फीसदी हुई है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि घरेलू मांग में सुधार, कच्चे माल की कम लागत और सरकारी नीतियों से विनिर्माण क्षेत्र में आ रही…

Read More