जयराम महतो ने गोड्डा व ठाकुरगंगटी में आयोजित राजनीतिक सभाओं को किया संबोधित गोड्डा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो जयराम महतो ने ठाकुरगंगटी में राजनीतिक सभाओं को संबोधित किया गया। श्री महतों का यह पहला राजनीतिक दौरा है। गोड्डा पहुंचकर श्री महतो ने मेला मैदान में आयोजित राजनीतिक सभा को संबोधित किया गया। श्री महतो ने कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित किया। गोड्डा पहुंचने पर श्री महतो का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री महतो ने लोगों को झारखंडी भाषा में संबोधित किया। कहा कि जैसे ही उनकी सरकार बनती है, तो पहले राज्य में खतियानी के आधार…
Author: Santal Express
गोड्डा : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने गोड्डा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक नेथानि को शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। चैम्बर अध्यक्ष प्रीतम गाडिया, सचिव मो.कामरान, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल ने शहर की ट्रेफिक व्यवस्था पर चर्चा की और कहा चेम्बर और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे। श्री गाडिया ने शहर को व्यवस्थित करने की आवश्यकता बताया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों को जीत की बधाई और चेम्बर को हर संभव सहयोग देने की बात की। चेम्बर उपाध्यक्ष प्रितेश नंदन, सह सचिव विकास टेकरीवाल एंव महताब आलम, सुधांसु ठाकुर आदि सदस्य मौजूद थे।
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की बीती रात गश्ती के दौरान दोमुही चौक पर एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर हरना पुल से दोमुही चौक की तरफ जा रहे थे। उक्त व्यक्तियों को गश्ती दल द्वारा रूकने का ईशारा किया तो वे गाड़ी को वापस घुमा कर भागने लगे इसी बीच गुश्ती दल द्वारा उन व्यक्तियों को पकड़ने के लिये गये तो मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति भाग गया तथा मोटर साईकिल चला रहा व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जोसेफ मंडल उर्फ जोसेफ रंजन बताया…
गोड्डा : दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उपायुक्त जिशान कमर एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर ने भागलपुर रोड, पीरपैती रोड, दुमुही चौक स्थित मिष्ठान भण्डारों एवं सरकण्डा चौक दुर्गा मंदिर परिसर मेले में लगे विभिन्न स्टॉलो का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था ताकि आम जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य बिक्रेताओ को साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने का सख्त…
पथरगामा: थाना क्षेत्र के बोहा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की संध्या छापेमारी की जहां छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर बोहा गांव स्थित नहर के समीप छापेमारी की गई जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस को देखकर शराब कारोबारियों के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आई है लेकिन पुलिस डट कर छापेमारी करती रही, हालांकि यह जांच का विषय है। निलेश सिंह ने…
11 से राज्य भर में इमरजेंसी सेवा छोड़कर शेष सेवाएं बंद संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। सदर अस्पताल, पाकुड़ में बीते सोमवार को संध्या 3:00 बजे मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ आनंद और डॉक्टर शाहरुख के साथ मारपीट की गई। एक ऐसा मरीज जिसे एडवांस स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था। कैंसर लीवर और फेपडा दोनों में फैल गया था और पेट में एसाइटिस का पानी था। सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत होने की शिकायत के साथ दिन के 11:00 बजे भर्ती हुई और चिकित्सकों के द्वारा सारा सपोर्टिव इलाज देने के बावजूद शाम 3:00 बजे…
हिरणपुर (पाकुड़ ) । प्रखंड अंतर्गत जामपूर में जनजाति सुरक्षा मंच के संथाल परगना के संयोजक सुलेमान मुर्मू के अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आहूत की गई।, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू शामिल हुए।उक बैठक जनजाति सुक्षा मंच बड़ी सम्मेलन को करने के लिए की गई। जिसमे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता ने कहा कि 342 अनुच्छेद का संसोधन होना चाहिए।क्योंकि इस अनुच्छेद का संसोधन होने से हमारा समाज का उत्थान होगा।अगर हमलोगों का समाज की बेटी किसी अन्य समाज मे जाते है तो उनका पैतृक सम्पति से…
पाकुड़ । बुधवार को ईवीएम वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी से लिया। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख – रखाव का जायजा लिया। उल्लेखनीय हो कि,जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । प्रखंड के हीरानंदनपुर पंचायत के तलवाडंगा स्थित महाकाल मंदिर में 22 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है पूजा की परंपरा आज भी बरकरार है। यहां की मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां के दरबार में माथा टेकते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इसे लेकर आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मांग दुर्गा के दर्शन के लिए आते हैं। शक्तिपीठ में शक्ति मां दुर्गा की 1008 भुजा वाली प्रतिमा स्थापित है। जानकारी के अनुसार मंदिर की स्थापना वर्ष 1977 में स्वामी सिद्धार्थ परमहंस जी महाराज…
हिरणपुर( पाकुड़ ) । सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर की ओर से मंगलवार शाम अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन समिति के मुख्य यजमान भानु साहा, उपाध्यक्ष शंभु साहा, उप मुखिया मुन्ना भगत, व्यवसायी मनिष स्वर्णकार, प्रदीप साहा, विशाल आर्य, विवेक भगत एवं उज्जवल साहा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहां हिरणपुर में पहली बार हो रहे अंताक्षरी प्रतियोगिता में दर्शक काफी उत्साहित दिखे आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन गीतों की सुरीली आवाज के साथ दीपक भगत ओर विश्वजीत सेन किया. दोनों के गीत दिल…


