गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की बीती रात गश्ती के दौरान दोमुही चौक पर एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर हरना पुल से दोमुही चौक की तरफ जा रहे थे। उक्त व्यक्तियों को गश्ती दल द्वारा रूकने का ईशारा किया तो वे गाड़ी को वापस घुमा कर भागने लगे इसी बीच गुश्ती दल द्वारा उन व्यक्तियों को पकड़ने के लिये गये तो मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति भाग गया तथा मोटर साईकिल चला रहा व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जोसेफ मंडल उर्फ जोसेफ रंजन बताया तथा मोटर साईकिल का कागजात माँग करने पर कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर बताया कि ये गाड़ी चोरी का और हम लोग अभी गाड़ी चोरी करने के ईरादे से रात को घुम रहे थे। पकड़े गये व्यक्ति एवं बरामद मोटर साईकिल को जप्त कर थाना लाया गया। उक्त काण्ड में पकड़े गये व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक दास ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज रहा है, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में दो से तीन बार चोरी इत्यादि मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोसेफ मंडल उर्फ जोसेफ रंजन, पिता सुभाष मंडल, साकिन मछिया सिमड्डा, थाना मुफस्सिल, जिला गोड्डा के रूप में की गई। वहीं अभियुक्त के पास से एक टी०वी०एस० अपाची मोटर साईकिल जब्त किया गया। उक्त छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह मुफ्फसिल थाना प्रभारी कृष्णा साहा, पुलिस अवर निरीक्षक अमोद कृष्ण झा, थाना सशस्त्र बल, मुफ्फसिल थाना गोड्डा शामिल थे।



